आयोवा में रिपब्लिकन का एक दशक पुराना गढ़ टूटा, डेमोक्रेट तुरेक ने जीती सीनेट सीट
अमेरिका में डेमोक्रेट नेता और 2 बार के पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जोश तुरेक ने आयोवा में अमेरिकी सीनेट का चुनाव जीत लिया है।
उन्होंने रिपब्लिकन एशले हिंसन को हराया और इस तरह राज्य में एक दशक से भी ज्यादा समय से दोनों सीनेट सीटों पर चला आ रहा रिपब्लिकन का दबदबा खत्म कर दिया।
तुरेक ने अपने चुनाव प्रचार में स्वास्थ्य देखभाल सुधार पर खास जोर दिया था। उन्होंने हिंसन पर मेडिकेड फंडिंग में कटौती करने वाले एक बिल का समर्थन करने को लेकर भी सवाल उठाए थे।
आयोवा के मतदाताओं पर तुरेक का लोकलुभावन संदेश असरदार रहा
तुरेक की यह जीत आयोवा की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दिखाती है। उनके लोकलुभावन संदेश ने मतदाताओं का दिल जीत लिया, खासकर तब जब ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिर रही थी और राज्य का कृषि क्षेत्र भी संघर्ष कर रहा था।
यह चुनाव पूरे देश के सबसे महंगे चुनावों में से एक रहा। इसमें उम्मीदवारों ने 3 करोड़ से ज्यादा और बाहरी समूहों ने 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा का चंदा दिया है।
डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन ने कई राज्यों में सेंध लगा दी है।