भारत का AI मास्टरस्ट्रोक: कोलंबो में खुलेगी AI प्रयोगशाला, बदलेगी श्रीलंका की सैन्य तस्वीर
भारत ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रयोगशाला स्थापित करने का ऐलान किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने श्रीलंगा दौरे पर इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य मकसद श्रीलंका की सैन्य तकनीक को उन्नत बनाना और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और भी मजबूत करना है।
AI प्रयोगशाला से रक्षा सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
यह AI प्रयोगशाला सिर्फ आधुनिक तकनीकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्रीय स्थिरता लाने और आत्मनिर्भर व आधुनिक रक्षा प्रणालियों को मजबूत करने की भारत की एक महत्वपूर्ण पहल है। राजनाथ सिंह ने बताया कि आज के दौर में AI का इस्तेमाल रक्षा और सुरक्षा के मकसद से तेजी से किया जा रहा है। यह पहल दिखाती है कि भारत नए सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए मिलकर काम करने को कितना प्रतिबद्ध है। इस साझेदारी से अत्याधुनिक रक्षा तकनीक के क्षेत्र में संयुक्त प्रोजेक्ट्स और ज्ञान के आदान-प्रदान के कई नए अवसर पैदा होंगे।