Loading...
ऑस्ट्रेलिया में तय समय से पहले रिलीज होगी 'रामायण', सामने आया बड़ा कारण
'रामायण' को ऑस्ट्रेलिया में पहले रिलीज किया जाएगा

ऑस्ट्रेलिया में तय समय से पहले रिलीज होगी 'रामायण', सामने आया बड़ा कारण

Sep 10, 2026
11:23 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म 'रामायण: भाग 1' को लेकर लोगों की उत्सुकताएं बढ़ती जा रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य किरदारों में है। इस साल दिवाली पर यह वैश्विक स्तर पर धूम मचाने के लिए तैयार है। इससे पहले निर्माताओं ने ऑस्ट्रेलिया में इसकी रिलीज को लेकर एक अहम बदलाव किया है। निर्माताओं ने बताया कि 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' के साथ टकराव से बचाने के लिए तारीख बदली गई है।

नई तारीख

एक दिन पहले 'रामायण' को देखने का मौका

सोनी पिक्चर्स ऑस्ट्रेलिया की नवीनतम पाेस्ट के मुताबिक, 'रामायण' अपनी पहले से घोषित वैश्विक रिलीज तारीख (6 नवंबर) से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मतलब फिल्म को ऑस्ट्रेलिया में 5 नवंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा।

यह कदम हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' (6 नवंबर) के साथ होने वाले टकराव और थिएटर्स/IMAX स्क्रीन्स के बंटवारे से बचने के लिए उठाया गया है।

हालांकि, 'रामायण' की ग्लोबल रिलीज 6 नवंबर और भारत में 8 नवंबर होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT