ऑस्ट्रेलिया के मशहूर लेखक क्रेग सिल्वे बाल शोषण में दोषी करार, 7 महीने की जेल हुई
ऑस्ट्रेलिया के मशहूर लेखक क्रेग सिल्वे (44) को बाल शोषण के आरोपों में अपना जुर्म कबूल करने के बाद 7 महीने जेल की सजा मिली है। उनको यह सजा ऑस्ट्रेलिया की पर्थ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सुनाई है।
कोर्ट ने सुना कि उन्होंने हजारों लोगों को धोखा दिया जब उन्होंने गुमनाम ऑनलाइन अकाउंट्स से जुड़े, और दावा किया कि उन्हें बच्चों की पोर्नोग्राफी पसंद है, जिसमें बच्चों की उम्र 8 साल हो।
पुलिस को उनके फ्रेम्बलेंट स्थित घर पर हुई तलाशी के दौरान उनकी डिवाइस में बच्चों और वयस्कों से जुड़ी अश्लील तस्वीरें मिली थीं।
इसके अलावा, जांचकर्ताओं को उनकी एक ऑनलाइन बातचीत भी मिली, जिससे सिल्वे के परेशान करने वाले ऑनलाइन बर्ताव का खुलासा हुआ है।
सिल्वे अपनी किताब 'जैस्पर जोन्स' के लिए काफी मशहूर हैं।
क्रेग सिल्व्ही की किताबें पूरे देश में हटाई गईं
सजा सुनाते वक्त न्यायाधीश हेली कॉरमन ने सिल्वे के कामों को 'विनाशकारी' बताया। इसका असर तुरंत देखने को मिला है। कोर्ट को पता चला कि सिल्वे ने अपनी गिरफ्तारी से पहले एक फेटिश और पोर्नोग्राफी वेबसाइट पर प्रोफ़ाइल बनाई हुई थी।
उनकी अधिकतर किताबें ऑस्ट्रेलिया की रीडिंग लिस्ट से हटा दी गई हैं। प्रकाशकों ने उनके काम को प्रमोट करना बंद कर दिया है और उनका कभी मशहूर रहा करियर अचानक खत्म हो गया है।