कोरेंडन एयरलाइंस के विमान से भेजा गया अपहरण का कोड, जर्मन सेना ने रवाना किए लड़ाकू विमान
ग्रीस से जर्मनी जा रही कोरेंडन एयरलाइंस की एक उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान से अपहरण का कोड 7500 भेजा गया। इसके बाद जर्मनी ने सुरक्षा के लिए अपने लड़ाकू विमानों को रवाना कर दिया।
बताया जा रहा है कि विमान से गलती से कोड भेजने के बाद उसका रेडियो भी संपर्क से बाहर हो गया, जिससे कारण उससे संपर्क नहीं हो पाया। ऐसे में डर पैदा हुआ।
कॉकपिट में अपहरण की आशंका के चलते, जर्मन वायु सेना ने 2 लड़ाकू जेट विमानों को तुरंत तैनात किया। हालांकि, विमान पूरी तरह से सुरक्षित था और वह नूर्नबर्ग में सुरक्षित रूप से उतर गया।
विमान में सवार सभी 178 यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित रहे।
नूरमबर्ग एयरपोर्ट थोडी देर के लिए बंद, फाइटर जेट्स की उड़ान
जर्मनी के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सूचना मिलने के बाद कोई जोखिम नहीं उठाया और फौरन नूरमबर्ग एयरपोर्ट को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया और एहतियातन फाइटर जेट्स को भी रवाना कर दिया।
बाद में एयरलाइन ने साफ किया कि यह सब विमान के रेडियो में आई एक छोटी सी तकनीकी खराबी के कारण हुआ था।
बता दें कि जर्मनी के पास ऐसी 2 अलर्ट टीमें हैं, जिनमें से प्रत्येक में 2 लड़ाकू जेट हैं, ताकि नागरिक हवाई दल के साथ संचार टूट जाने पर स्थिति का आकलन किया जा सके।
इस घटना ने हाल में फ्लाईदुबई की उड़ान की याद दिला दी, जिसके कॉकपिट से अपहरण का कोड भेजे जाने पर इजरायल ने अपनी वायुसेना रवाना कर दी थी।