चीन ने विवादित सबीना शोल तट के पास अमेरिकी युद्धपोत पर नजर रखने के लिए नौसेना भेजी
अमेरिका का युद्धपोत 'चार्ल्सटन' ने स्प्रैटली आइलैंड्स में विवादित सबीना शोल तट के पास गुजरकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।
चीनी सेना के सदर्न थिएटर कमांड ने कहा कि USS चार्ल्सटन मंगलवार सुबह चीनी सरकार की मंज़ूरी के बिना सबीना शोल के पास के पानी में 'गैर-कानूनी तरीके से घुस आया' है। यहां चीन अपना दावा जताता है।
युद्धपोत की घुसपैठ के बाद चीन ने अपनी नौसैनिक टुकड़ियों को उसकी निगरानी के लिए भेज दिया है। चीन के सैन्य अधिकारियों ने अमेरिका के इस कदम को 'अवैध घुसपैठ' करार दिया है।
उन्होंने अमेरिका से 'नेविगेशन की स्वतंत्रता' के नाम पर ऐसे अभियान रोकने की अपील की है। हालांकि, अमेरिकी नौसेना ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
चीनी और फिलिपिनो जहाजों में हुई टक्कर
दक्षिण चीन सागर कई देशों के लिए एक बड़ा विवादित क्षेत्र बना हुआ है। चीन, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश इसके अलग-अलग हिस्सों पर अपना दावा करते हैं। हाल के दिनों में यहां तनाव काफी बढ़ गया है।
पिछले महीने, चीन के एक तट रक्षक बल जहाज ने उसी तट के पास रिफ्यूलिंग मिशन पर गई एक फिलीपीनी नाव को टक्कर मार दी थी । चीन ने टक्कर के लिए फिलीपीन साइड को जिम्मेदार ठहराया था।
फिलीपींस लगातार चीन के दावों को चुनौती देता रहा है और अमेरिका के साथ उसका एक 'आपसी रक्षा समझौता' भी है।
चीन और फिलीपींस, दोनों की अमेरिका के साथ आपसी रक्षा संधि है और दोनों ही सबीना शोल और पूरे स्प्रैटली आइलैंड्स पर अपनी आजादी के लिए लड़ते हैं।