Page Loader
भविष्य में हमला करने के लिए बहाने की तलाश में चीन- ताइवान के विदेश मंत्री
ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा- चीन हमले के प्रयास में (तस्वीरः विकिमीडिया)

भविष्य में हमला करने के लिए बहाने की तलाश में चीन- ताइवान के विदेश मंत्री

लेखन गजेंद्र
Dec 12, 2022
04:03 pm

क्या है खबर?

ताइवान ने कहा कि चीन भविष्य में उनके द्वीप पर हमला करने के लिए एक राजनीतिक बहाना तलाश रहा है। द गार्डियन से बातचीत में ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने बताया कि चीन न केवल सैन्य प्रयास बल्कि साइबर हमले भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि चीनी सेना की धमकियां पहले से भी अधिक गंभीर थी। वहीं ताइवान के रक्षा क्षेत्र में युद्धक विमानों की घुसपैठ वर्ष 2020 के बाद से पांच गुना अधिक बढ़ी है।

बयान

ताइवान को अलग-थलग करना चाहता है चीन- वू

वू ने कहा कि अमेरिका की हाउस स्पीकर नेंसी पोलेसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन तमाम तरह के हमलों और कूटनीतिक प्रयासों से ताइवान को अलग-थलग करना चाहता है। उन्होंने कहा कि चीनी सेना की सबसे गंभीर गतिविधि पैलोसी की यात्रा के बाद दिखाई दी जब लाइव-फायर अभ्यास किया गया। बता दें कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा, जबकि ताइवान खुद को संप्रभु देश मानता है। पिछले दिनों पोलेसी की यात्रा से दोनों के बीच गरमाहट और बढ़ गई।