निकोलस मादुरो की पत्नी ने बिगड़ती सेहत का हवाला देते हुए रिहाई मांगी, नजरबंद की मांग की
वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पत्नी सिलिया फ्लोरेस ने अपनी बिगड़ती सेहत का हवाला देते हुए न्यूयॉर्क की जेल से रिहाई मांगी है।
अमेरिका में उन पर और मादुरो पर ड्रग्स तस्करी के गंभीर आरोप हैं। अगर वे दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है, हालांकि दोनों ने खुद को बेगुनाह बताया है।
फ्लोरेस को 3 जनवरी 2026 की रात अमेरिकी सेना द्वारा काराकास में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था।
दोनों के खिलाफ नशीले पदार्थों से जुड़े आतंकवाद, कोकीन की तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में अमेरिकी अदालत में मुकदमा चल रहा है।
फ्लोरेस के वकीलों ने स्वास्थ्य का हवाला दिया
फ्लोरेस के वकीलों ने अदालत से कहा है कि दिल की बीमारी और 25 पाउंड वजन कम होने की वजह से जेल में उनकी जान को खतरा है। इसलिए वकीलों ने उन्हें घर में नजरबंद रखने की मांग की है।
उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के दौरान लगी चोटों का जिक्र भी किया है, लेकिन अभियोजन पक्ष इन दलीलों से सहमत नहीं है। उनका तर्क है कि फ्लोरेस फरार होने की कोशिश कर सकती हें और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। उनकी रिहाई पर अदालत में गुरुवार, 8 अक्टूबर को सुनवाई होनी है।