कनाडा के मंत्री मनविंदर सिद्धू भारत दौरे पर, व्यापार वार्ता पर होगी चर्चा
कनाडा के ट्रेड मिनिस्टर मनविंदर सिद्धू 12 अक्टूबर को भारत आ रहे हैं। एक महीने से भी कम समय में यह उनका दूसरा भारत दौरा है।
इस दौरे का मुख्य लक्ष्य कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) को अंतिम रूप देना है। उम्मीद है कि यह समझौता प्रधानमंत्री मोदी के दिसंबर के मध्य में होने वाले संभावित कनाडा दौरे से पहले पूरा हो सकता है।
कनाडा और भारत का लक्ष्य 70 अरब डॉलर का व्यापार
सिद्धू अपनी करीब 300 सदस्यों की टीम के साथ भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मिलेंगे। इस मुलाकात में वे समझौते की आखिरी बातों पर चर्चा करेंगे।
दोनों देश व्यापार बढ़ाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि 2025 तक 30.4 अरब डॉलर (करीब 2.89 लाख करोड़ रुपये) का जो व्यापार है, वह 2030 तक बढ़कर 70 अरब डॉलर (6.7 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा हो जाए, यानि दोगुने से भी ज्यादा।
अमेरिका के अलावा अन्य देशों के साथ भी मजबूत संबंध बनाने की कोशिश में वे यह कदम उठा रहे हैं।