कनाडा: सरे के पॉश इलाके में वसूली के लिए गोलीबारी, किशोर समेत 3 भारतीय गिरफ्तार
क्या है खबर?
कनाडा के सरे शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें एक किशोर समेत 3 भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गोलीबारी पॉश क्रेसेंट बीच इलाके में जबरन वसूली के उद्देश्य से की गई थी। तीनों की पहचान 21 वर्षीय हरजोत सिंह, 19 वर्षीय तरनवीर सिंह और 21 वर्षीय दयाजीत सिंह बिलिंग के रूप में हुई है। तीनों पर गोली चलाने का मामला दर्ज किया गया है और 5 फरवरी तक पुलिस की हिरासत में भेजा है।
गोलीबारी
क्या है पूरा मामला?
कनाडा पुलिस ने बताया कि 1 फरवरी को सुबह लगभग 3:50 बजे, सरे पुलिस सेवा (SPS) को क्रिसेंट रोड और 132 स्ट्रीट के पास एक घर के बाहर गोलीबारी और मामूली आग लगने की सूचना मिली। पुलिस उस समय 'प्रोजेक्ट एश्योरेंस' के तहत सरे के क्रिसेंट बीच इलाके में गश्त कर रहे थे। वे घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटिश कोलंबिया के शहर सरे में लगभग 6 लाख लोग रहते हैं।
जांच
CBSA को जांच में शामिल किया गया
सरे पुलिस ने तीनों आरोपियों की तस्वीर जारी करते हुए बताया कि तीनों विदेशी नागरिक होने के कारण जांच में कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (CBSA) भी शामिल है। तीनों से पूछताछ जारी है। कनाडा पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि 1 जनवरी से शहर में जबरन वसूली के लगभग 46 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें गोलीबारी की 11 और आगजनी का एक मामला शामिल है। पुलिस ने बताया कि आधे से अधिक पीड़ित बार-बार शिकार बनने वाले लोग हैं।
ट्विटर पोस्ट
पुलिस ने जारी की तीनों की तस्वीरें
The three men arrested on Feb 1, 2026 by Surrey Police Service following shots fired incident are now charged with Criminal Code offences. Investigation is ongoing and additional charges may be forthcoming. All three remain in custody. Details: https://t.co/kka3lpvIss #SurreyBC pic.twitter.com/mIa2DKPpiR
— Surrey Police Service (@surreyps) February 2, 2026