अगर आप कनाडा जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, अब वीजा मिलने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। 12 नवंबर, 2026 से भारतीय आवेदकों को विजिटर वीजा के लिए अब 34 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि पहले इसमें 32 दिन लगते थे। वहीं, सुपर वीजा के लिए भी अब लगभग 87 दिनों का समय लग रहा है, जो पहले 85 दिन था।
कनाडा: वर्क परमिट धीमा, स्टडी परमिट तेज
वर्क परमिट की बात करें तो, पाकिस्तान और फिलीपींस के आवेदकों के लिए इंतजार अब एक हफ्ता बढ़कर 10 हफ्ते तक पहुंच गया है। फिलीपींस के लिए तो यह पिछले कई महीनों का सबसे लंबा इंतजार है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि स्टडी परमिट की प्रोसेसिंग अब काफी तेज हो गई है। अगर आप पहले से ही कनाडा में हैं, तो आपका स्टडी परमिट 6 हफ्ते में तैयार हो जाएगा। वहीं, पाकिस्तान से आवेदन करने वालों का काम सिर्फ 4 हफ्ते में पूरा हो जाएगा।