LOADING...
अल्बर्टा के अलगाववादियों से अमेरिकी अधिकारियों की मुलाकात के बाद कनाडा ने राष्ट्रपति ट्रंप को चेताया
अल्बर्टा के अलगाववादियों से अमेरिकी अधिकारियों की मुलाकात के बाद कनाडा ने राष्ट्रपति ट्रंप को चेताया

अल्बर्टा के अलगाववादियों से अमेरिकी अधिकारियों की मुलाकात के बाद कनाडा ने राष्ट्रपति ट्रंप को चेताया

लेखन गजेंद्र
Jan 30, 2026
02:53 pm

क्या है खबर?

कनाडा में अल्बर्टा के अलगाववादियों की अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और अल्बर्टा के प्रीमियर डेनियल स्मिथ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेताया है। खबर है कि अलगाववादियों ने अल्बर्टा प्रांत को कनाडा से अलग करने के विषय में ट्रंप प्रशासन से बातचीत की है, जिसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है। कार्नी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप कनाडा की संप्रभुता का सम्मान करते हैं।

बयान

क्या बोले कार्नी और स्मिथ?

प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि वे अमेरिकी प्रशासन से कनाडा की संप्रभुता का सम्मान करने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस संबंध में राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ हमेशा स्पष्ट रहे हैं। अल्बर्टा की प्रीमियर स्मिथ ने भी इसी बात को दोहराया और कहा कि प्रांत के भविष्य के बारे में चर्चा कनाडावासियों और अल्बर्टावासियों पर छोड़ देनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को अल्बर्टा की "लोकतांत्रिक प्रक्रिया" से दूर रहना चाहिए।

रिपोर्ट

अखबार की खबर के बाद बढ़ी हलचल

दरअसल, फाइनेंशियल टाइम्स ने एक रिपोर्ट में बताया कि अल्बर्टा के अलगाववादियों ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों से वाशिंगटन में मुलाकात की थी। अल्बर्टा के अलगाववादी याचिका प्रक्रिया के लिए हस्ताक्षर एकत्र कर रहे हैं, ताकि कनाडा से अलग होने पर जनमत संग्रह हो सके। ब्रिटिश कोलंबिया के प्रधानमंत्री डेविड एबे ने कनाडा को तोड़ने के लिए किसी अन्य देश से मदद मांगना देशद्रोह के बराबर बताया। अलगाववादी समर्थक जेफरी रथ ने एबे के बयान को बेवकूफी भरा बताया है।

Advertisement