Loading...
मेहुल चोकसी के वकील को रेप मामले में 6.5 करोड़ रुपये के बॉन्ड पर जमानत मिली
मेहुल चोकसी के वकील को रेप मामले में 6.5 करोड़ रुपये के बॉन्ड पर जमानत मिली

मेहुल चोकसी के वकील को रेप मामले में 6.5 करोड़ रुपये के बॉन्ड पर जमानत मिली

लेखन गजेंद्र
Nov 26, 2026
01:33 pm

क्या है खबर?

ब्रिटेन की एक कोर्ट ने भारतीय वकील विजय अग्रवाल और उनकी सहायक मनप्रीत कौर को रेप और यौन उत्पीड़न के आरोपों के एक मामले में जमानत दे दी। अग्रवाल को 5 लाख ब्रिटिश पाउंड (लगभग 6.5 करोड़ रुपये) का बॉन्ड भरने का निर्देश दिया है, जबकि कौर को 2 लाख ब्रिटिश पाउंड का बॉन्ड भरना होगा। अग्रवाल को लंदन में भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी का वकील होने के नाते जाना जाता है।

सजा

11 अगस्त को गिरफ्तार हुए थे दोनों

अग्रवाल और कौर को मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने 11 अगस्त को लंदन के मेफेयर इलाके की एक प्रॉपर्टी से गिरफ्तार किया था।

दोनों की गिरफ्तारी 26 मई और 9 अगस्त को यौन उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं की शिकायतों के बाद की गईं थी।अग्रवाल पर रेप के एक और यौन उत्पीड़न के 3 आरोप हैं।

साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने इससे पहले 23 सितंबर को अग्रवाल की जमानत याचिका इस आधार पर खारिज कर दी थी कि उनके भागने का खतरा है।

मामला

दोनों को ब्रिटेन से बाहर जाने से रोका गया

दोनों को ब्रिटेन से बाहर यात्रा करने से रोक दिया गया है। सुनवाई के दौरान अग्रवाल और कौर कोर्ट में मौजूद थे। अग्रवाल की पत्नी, बेटी और दामाद भी मौजूद थे।

जमानत की सुनवाई के दौरान, कोर्ट को बताया गया कि ब्रिटिश अधिकारियों ने जांच के तहत लगभग 2,000 महिलाओं से संपर्क किया था और उनमें से लगभग 500 का इंटरव्यू लिया था।

अग्रवाल की इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग भी की जाएगी। ट्रायल 15 मार्च, 2027 को शुरू होगा।

ADVERTISEMENT

जानकारी

अग्रवाल के वकीलों ने चोकसी, मोदी और चंदा कोचर

अग्रवाल दिल्ली के एक जाने-माने आपराधिक वकील हैं, जिन्होंने व्हाइट-कॉलर क्राइम के मामलों में कई हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें बिजनेसमैन मेहुल चोकसी और नीरव मोदी और ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर शामिल हैं।

ADVERTISEMENT