ब्राजील: राष्ट्रपति लूला का चुनावी दांव, पेट्रोल पर 30 दिन की टैक्स छूट और डीजल सब्सिडी भी बढ़ी
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर से ठीक कुछ हफ्ते पहले राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने टैक्स में कटौती की है और कीमतों को काबू में रखने के लिए नई ईंधन सब्सिडी लागू की है। अब पेट्रोल के आयात और बिक्री पर 30 दिनों के लिए केंद्र सरकार टैक्स नहीं लेगी। इस छूट को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है, जब 25 अक्टूबर, 2026 को लूला का मुकाबला सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो से होने वाला है। यहां यह भी बता दें कि पहले दौर के चुनाव में बोल्सोनारो दो मिलियन वोटों से आगे थे।
करीब 0.70 डॉलर प्रति लीटर मिलेगी डीजल सब्सिडी
ब्राजील की अर्थव्यवस्था काफी हद तक रिफाइंड-ईंधन के आयात और डीजल की स्थिर कीमतों पर टिकी है। डीजल की कीमतें खास तौर पर ट्रक ड्राइवरों और खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर असर डालती हैं। सरकार ने हाल ही में डीजल पर दी जाने वाली सब्सिडी बढ़ा दी है। अब यह करीब 0.70 डॉलर प्रति लीटर हो गई है। इसका मकसद वैश्विक संघर्षों के कारण बढ़ रही कीमतों का बोझ कम करना है।