बांग्लादेश में हसीना की वापसी से पहले दहला ढाका, बम धमाकों और आगजनी से तनाव
बांग्लादेश की राजधानी ढाका शहर में अचानक हिंसा बढ़ गई है। शहर भर में कम से कम 50 कच्चे बम फटे हैं और 8 बसें जला दी गई हैं।
यह घटनाक्रम ऐसे समय पर आया है, जब दिसंबर का महीना नजदीक आ रहा है। यह वो महीना है जब शेख हसीना की बांग्लादेश की राजनीति में वापसी की संभावना है।
ढाका में इन हमलों का संबंध बढ़ती बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और आवामी लीग की राजनीतिक खींचतान से है।
शाहबाग और मीरपुर में हुए धमाके
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहबाग और मीरपुर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में कई धमाके हुए हैं। सबसे नया धमाका राजधानी में एक अदालत के बाहर हुआ।
जैसे-जैसे उनकी अवामी लीग पार्टी उनकी वापसी के लिए अपनी गतिविधियां बढ़ा रही है, वैसे-वैसे BNP के नेतृत्व वाली सरकार के साथ झड़पें और तेज हो गई हैं।
हसीना को विदेश से वापस लाने के लिए कानूनी दांव-पेंच भी चल रहे हैं, जिससे बांग्लादेश के पहले से ही तनावपूर्ण माहौल में और अनिश्चितता बढ़ गई है।