Loading...
'केन एंड एबेल' उपन्यास लिखने वाले मशहूर ब्रिटिश लेखक जेफरी आर्चर का निधन
'केन एंड एबेल' उपन्यास लिखने वाले मशहूर ब्रिटिश उपन्यासकार जेफरी आर्चर का निधन

'केन एंड एबेल' उपन्यास लिखने वाले मशहूर ब्रिटिश लेखक जेफरी आर्चर का निधन

लेखन गजेंद्र
Oct 06, 2026
10:28 am

क्या है खबर?

मशहूर ब्रिटिश लेखक और पूर्व राजनीतिज्ञ जेफरी आर्चर का सोमवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अंतिम समय में वह अपने घर पर थे। यह जानकारी उनके प्रकाशक हार्परकॉलिन्स ने दी। आर्चर का निधन ऐसे समय हुआ, जब उनका अंतिम उपन्यास 'एडम एंड ईव' 6 अक्टूबर को प्रकाशित होने वाला था। पुस्तक पर शनिवार को चेल्टेनहैम महोत्सव में चर्चा होनी थी। आर्चर ने अपने 5 दशक के लेखन करियर में 30 करोड़ से अधिक पुस्तकें बेचीं हैं।

श्रद्धांजलि

आर्चर को दी गई श्रद्धांजलि

हार्परकॉलिन्स की ब्रिटेन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और आर्चर की संपादक केट एल्टन ने कहा, "हम सभी एक ऐसे लेखक को खोने से बेहद दुखी हैं जिन्होंने पाठकों की कई पीढ़ियों को खुशी दी और एक सच्चे दोस्त को खोया।"

हार्परकॉलिन्स ने आर्चर को "कहानी कहने में माहिर" बताया और कहा कि उनके पाठक उनके लिए "सब कुछ" थे।

ब्रिटेन के पूर्व संसद सदस्य ब्रैंडरेथ ने आर्चर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको अंत तक एक महान कहानीकार बताया।

रचना

'क्लिफ्टन क्रॉनिकल्स' और 'केन एंड एबेल' रचनाओं के लिए मशहूर

आर्चर ने 59 से अधिक रचनाएं लिखी हैं, लेकिन उनको सबसे अधिक प्रसिद्धि 'क्लिफ्टन क्रॉनिकल्स' और 'केन एंड एबेल' जैसी रचनाओं से मिली है।

उन्होंने अब तक 31 उपन्यास लिखे हैं और 'केन एंड एबेल' की 7.5 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। यह कहानी केन और एबेल नाम के गरीब और अमीर 2 युवकों पर आधारित है।

उनके लेखन में रोमांच, सस्पेंस, धोखे, बदले, महत्वाकांक्षा और अमीर-गरीब परिवारों की कहानियां पढ़ने को मिलती थी।

ADVERTISEMENT

राजनीति

राजनीति में कब आए आर्चर?

उत्तरी लंदन में 15 अप्रैल, 1940 को जन्मे आर्चर लेखक होने के साथ-साथ हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य थे।

वे पहली बार 1969 में कंजर्वेटिव पार्टी में शामिल हुए और उसी साल लाउथ से निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्य चुने गए। उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

2001 में डेली स्टार के खिलाफ झूठ बोलने के आरोप में दोषी ठहराए जाने से उनका राजनीतिक करियर धूमिल हो गया और जेल हुई।

ADVERTISEMENT