अंतरराष्ट्रीय अपराधिक कोर्ट के वारंट के बावजूद संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल हुए बेंजामिन नेतन्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक कोर्ट (ICC) का गिरफ्तारी वारंट जारी है, इसके बावजूद उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लिया।
उनके विमान को ग्रीस, इटली और फ्रांस के ऊपर से गुजरने की इजाजत दी गई और कोई सख्ती नहीं हुई। इस पर फ्रांस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ऐसी उड़ान भरने की इजाजत है।
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने भी साफ कर दिया कि नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का अधिकार उनके पास नहीं है।
नेतन्याहू पर गाजा युद्ध अपराधों के ICC आरोप
ICC अभियोजक ने 20 मई, 2024 को नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की अर्जी दी थी। अक्टूबर 2023 में हमास के साथ संघर्ष छिड़ने के बाद उन पर गाजा में युद्ध अपराध करने का आरोप है। इजरायल ICC का सदस्य नहीं है, लेकिन फिलिस्तीन इसके सदस्य देशों में शामिल है।
इसलिए कोर्ट का कहना है कि उसे इस मामले में अधिकार क्षेत्र हासिल है। हालांकि, इस वारंट को लागू करना काफी मुश्किल है।
हंगरी जैसे देश पहले ही नेतन्याहू को हिरासत में लेने से मना कर चुके हैं। इजरायल भी सभी आरोपों से साफ इनकार करता है और सवाल उठाता है कि ICC को इस मामले में कोई अधिकार है भी या नहीं।