मोहन भागवत के अमेरिकी भाषण से पहले बवाल, मेयर से सुरक्षा की गुहार
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने 29 अगस्त को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन से पहले एक सुरक्षा सलाह जारी की है। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भाषण देंगे।
HAF आने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है और न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी से सभी की सुरक्षा व नागरिक अधिकारों को सुनिश्चित करने में मदद मांगी है।
कार्यकर्ताओं ने RSS कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की
यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब कार्यकर्ताओं ने RSS के 100वें स्थापना वर्ष समारोह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की थी। अपनी 3 देशों की यात्रा शुरू करने के लिए मोहन भागवत 25 अगस्त को न्यूयॉर्क पहुंचे हैं।
इसी बीच, अमेरिका के एक धार्मिक स्वतंत्रता पैनल ने भारत की छवि पर सवाल उठाए हैं और RSS सदस्यों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया है, जिसे भारत ने पक्षपाती करार दिया है। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने कहा कि वे निजी तौर पर इस आयोजन की विचारधारा से असहमत हैं, हालांकि उन्होंने यह भी माना कि शहर के अधिकारी किसी निजी जमावड़े को रद्द नहीं कर सकते।