Loading...
'द ट्रेटर्स इंडिया 2' से बाहर हुईं रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी समेत ये खिलाड़ी भी निष्कासित
'द ट्रेटर्स इंडिया 2' में चौंकाने वाला निष्कासन

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' से बाहर हुईं रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी समेत ये खिलाड़ी भी निष्कासित

Aug 27, 2026
11:19 am

क्या है खबर?

करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' अपने फिनाले के करीब पहुंच गया है। अमेजन प्राइम वीडियो ने शो के अगले 3 एपिसोड का प्रसारण कर दिया है, जिसमें कई चौंकाने वाले निष्कासन हुए। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम रिया चक्रवर्ती और श्वेता तिवारी का रहा, जो पहले दिन से 'इनोसेंट' बनकर खेल रहे थे। अपने ही साथियों द्वारा शक के खेल में फंसकर बाहर हुईं रिया जाते-जाते बेहद भावुक हो गईं, जिसका वीडियो आया है।

निष्कासन

शो से जाते-जाते रिया ने मांगी माफी, जताई ये उम्मीद

दरअसल, 'सर्कल ऑफ शक' में रिया खुद को बेकसूर साबित नहीं कर सकीं और निष्कासित हो गईं।

शो से जाते हुए उन्होंने 'डेजा वू' शब्द का इस्तेमाल किया और कहा, "ये सब पहले भी हो चुका है। गुलाब लाल होते हैं, वायलेट नीले होते हैं। मैं अपने जीवन के दूसरे अध्याय में हूं। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? मैं निर्दोष हूं। हमेशा से रही हूं। हमेशा रहूंगी।"

उन्होंने सबसे माफी मांगते हुए उम्मीद जताई कि वह सबकी अच्छी दोस्त बनी रहेंगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

वजह

इस कारण रिया को याद आई बीती बात

रिया ने 'डेजा वू' इसलिए कहा क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद, उनसे जुडे़ ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अभिनेत्री को गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई।

खैर, शो में अगला निष्कासन अभिनेत्री श्वेता और कंटेंट क्रिएटर अंश का देखने को मिला।

रैपर इक्का को टास्क न पूरा करने की वजह से बाहर किया गया, जबकि प्रतियोगियाें ने मिलकर ट्रेटर शहनील गिल को पकड़ लिया और उनका खेल खत्म कर दिया।

ADVERTISEMENT