Loading...
सुनील नरेन 650 टी-20 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े
नरेन ने पूरे किए 650 टी-20 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

सुनील नरेन 650 टी-20 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े

Aug 27, 2026
11:11 am

क्या है खबर?

दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 650 विकेट पूरे किए। वह इस आंकड़े को छूने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं। त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए सेंट लुसिया के खिलाफ अपना इकलौता विकेट लेते हुए उन्होंने ये मुकाम हासिल किया। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

उपलब्धि 

राशिद की सूची में हुए शामिल 

नरेन से पहले सिर्फ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के राशिद खान ने ये मुकाम हासिल किया था।

दिग्गज स्पिनर राशिद ने अपने टी-20 करियर में अब तक 18.72 की औसत के साथ 736 विकेट लिए।

राशिद और नरेन के अलावा 600 से अधिक विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज ड्वेन ब्रावो हैं। पूर्व कैरेबियाई गेंदबाज ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 24.4 की औसत के साथ 631 विकेट लिए थे।

आंकड़े 

ऐसा है नरेन का टी-20 करियर 

नरेन ने अब तक कुल 611 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 21.9 की औसत के साथ कुल 650 विकेट लिए हैं।

इस बीच उन्होंने एक पारी में 5 विकेट हॉल लिया है। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन तक 5 विकेट लेना रहा है।

नरेन ने 51 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया था।

इस दौरान उन्होंने 21.25 की औसत और 6.01 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 52 विकेट अपने नाम किए थे।

ADVERTISEMENT