Loading...
कृति सैनन के विज्ञापन विवाद पर सोनू निगम का फर्जी पोस्ट वायरल, गायक ने लगाई फटकार
सोनू निगम ने कृति सैनन के विज्ञापन को लेकर वायरल पोस्ट पर सफाई दी

कृति सैनन के विज्ञापन विवाद पर सोनू निगम का फर्जी पोस्ट वायरल, गायक ने लगाई फटकार

Aug 27, 2026
11:41 am

क्या है खबर?

कृति सैनन एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए रक्षाबंधन का विज्ञापन करने के बाद से विवादों में हैं। हालांकि, तमाम आलोचनाओं और गलत संदेश देने का आरोप लगने के बाद, विज्ञापन को हटा दिया गया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर गायक सोनू निगम के नाम से विज्ञापन की आलोचना करते हुए एक पोस्ट वायरल हुआ। जैसे ही गायक को पोस्ट के बारे में पता चला तो वह भड़क गए और उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल पोस्ट फर्जी है।

मामला

सोनू के नाम से साझा किया गया था पोस्ट

दरअसल, कृति के विज्ञापन विवाद पर प्रतिक्रिया देने वाला यह पोस्ट सोनू के नाम वाले एक एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया था।

इसमें लिखा था, 'विवाद किसी भी तरह से इस बात पर नहीं है कि एक महिला क्या पहनती है। समस्या पाखंड और हिंदू त्योहारों पर उनकी परंपराओं के जरिए लोगों को प्रभावित करने के तरीकों पर है।'

पोस्ट में आगे लिखा था कि धार्मिक स्थलों और अवसरों पर पहनावे को लेकर एक निश्चित मर्यादा होती है।

जवाब

गायक ने वायरल बयान पर स्पष्टीकरण दिया

जैसे ही अपने नाम वाले एक अकाउंट से वायरल पोस्ट पर सोनू का ध्यान गया, तो उन्होंने तुरंत स्पष्टीकरण दिया।

गायक ने फर्जी पोस्ट वाला स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और लिखा, 'यह मैं नहीं हूं और यह कभी मैं नहीं रहा हूं।' इससे स्पष्ट हो गया कि यह बयान गायक ने नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्ति ने दिया था जिसका नाम उनसे मिलता-जुलता है।

बता दें, विज्ञापन पर विवाद कृति द्वारा पहने गए रिवीलिंग कपड़ों से उपजा था।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT