LOADING...
बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख बोले- महिलाएं पार्टी की बागडोर नहीं संभाल सकतीं, नहीं उतारा उम्मीदवार
बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने महिलाओं को लेकर बयान दिया

बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख बोले- महिलाएं पार्टी की बागडोर नहीं संभाल सकतीं, नहीं उतारा उम्मीदवार

लेखन गजेंद्र
Jan 30, 2026
05:33 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश में कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के अमीर (प्रमुख) शफीकुर रहमान ने एक साक्षात्कार में बताया कि महिलाएं उनकी पार्टी की कमान नहीं संभाल सकती हैं। रहमान ने अल जजीरा के साथ विशेष बातचीत में इसके पीछे धार्मिक बाध्यताओं और जैविक सीमाओं का हवाला दिया। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक जमात ने बांग्लादेश के आम चुनाव के लिए किसी महिला उम्मीदवार को नहीं उतारा है, लेकिन वह इस विषय पर विचार कर रही है।

बातचीत

महिलाओं को लेकर क्या बोले रहमान?

अल जजीरा के पत्रकार श्रीनिवास जैन ने रहमान से पूछा कि क्या कोई महिला कभी जमात का नेतृत्व कर सकती है? रहमान बोले, "यह संभव नहीं, क्योंकि अल्लाह ने हर किसी को अपने आप में एक अलग पहचान दी है। पुरुष कभी संतान को जन्म नहीं दे सकते। पुरुष कभी बच्चे को स्तनपान नहीं करा सकते। यह ईश्वर की देन है। और पुरुषों और महिलाओं में कुछ अंतर होते हैं। अल्लाह ने जो बनाया है, उसे हम बदल नहीं सकते।"

बयान

महिला उम्मीदवार उतारने पर क्या बोले रहमान?

आगे रहमान से पूछा गया कि जमात-ए-इस्लामी ने राष्ट्रीय चुनावों के लिए कितनी महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी एक भी नहीं। उन्होंने कहा, "यह समय और देश की राजनीतिक संस्कृति का मामला है, लेकिन हम तैयारी कर रहे हैं। आपको अन्य पार्टियों में भी पर्याप्त संख्या में महिलाएं देखने को नहीं मिलेंगी, क्योंकि बांग्लादेश में यही सांस्कृतिक पहचान है। हालांकि, हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।"

Advertisement

विवाद

खालिदा जिया के साथ गठबंधन में थी जमात

बांग्लादेश में बेगम खालिदा जिया के प्रधानमंत्री रहते हुए, उनके साथ जमात सरकार में सहयोगी रह चुकी है। जिया ने 3 बार प्रधानमंत्री कार्यभार संभाला है। जमात ने अमीर रहमान ने उनके काम पर भी सीधे टिप्पणी नहीं की, लेकिन जिया को प्रधानमंंत्री बनाने पर कहा कि यह हमारा फैसला नहीं है, यह उनकी पार्टी का फैसला था। उन्होंने कहा कि हमें पार्टी की राय का सम्मान करना चाहिए। हम किसी पर कुछ भी थोप नहीं सकते।

Advertisement

संबंध

भारत के साथ संबंधों को लेकर क्या बोले रहमान?

अल जजीरा ने रहमान से भारत-बांग्लादेश संबंधों पर पूछा कि भारत ने शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने से मना कर दिया है, अगर वे सरकार में आते हैं तो इस मामले से कैसे निपटेंगे। इस पर रहमान ने कहा कि भारत हमारा पड़ोसी है, हम उनके साथ संवाद कायम करेंगे और इस मामले में हमारा निर्णय बिल्कुल साफ है। हम भारत को असहज नहीं करेंगे, लेकिन उनसे भी यही चाहेंगे। हम भारत के साथ आपसी सौहार्द-सम्मान की उम्मीद करते हैं।

Advertisement