ऑस्ट्रिया में 18 से 30 साल के भारतीय युवाओं के लिए वर्किंग हॉलिडे वीजा शुरू, क्या है ये?
दुनिया
ऑस्ट्रिया ने 18 से 30 साल के भारतीय नागरिकों के लिए वर्किंग हॉलिडे वीजा शुरू किया है। इस कार्यक्रम का मकसद सांस्कृतिक आदान-प्रदान है।
इस वीजा सुविधा के शुरू होने से कोई भी भारतीय युवा, जिसकी उम्र 18 से 30 साल है, वह ऑस्ट्रिया में रहकर काम कर सकता है, पढ़ाई कर सकता है और वहां के जीवन का अनुभव ले सकता है।
यह वीजा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका जैसे 11 और देशों के युवाओं के लिए भी उपलब्ध है।