ऑस्ट्रेलियाई छात्र वीजा पर बड़ी खबर: 2026 से विदेश से ही करना होगा नया आवेदन
ऑस्ट्रेलिया जाने की सोच रहे भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। 2 अक्टूबर, 2026 से ज्यादातर विद्यार्थी वीजा धारकों को नए वीजा के लिए देश छोड़कर बाहर से ही आवेदन करना होगा। पहले ऐसा नहीं था। पुरानी व्यवस्था में छात्र ऑस्ट्रेलिया के अंदर रहकर ही आगे की पढ़ाई के लिए नए वीजा का इंतजाम कर सकते थे।
सीमित छूट और आश्रितों से जुड़े सख्त नियम
कुछ छात्रों को इस नियम से छूट मिलेगी। इनमें वे छात्र शामिल हैं जिन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए एक ही एजुकेशनल प्रोवाइडर के साथ 12 महीने तक का अतिरिक्त समय चाहिए। इसके अलावा PhD के लिए आवेदन करने वाले, DFAT या डिफेंस द्वारा स्पॉन्सर्ड छात्र, स्कूली बच्चे, या वे जो उच्च योग्यता वाले कोर्स में आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें भी छूट मिलेगी। परिवार के सदस्यों को जोड़ने के नियम भी अब और सख्त हो गए हैं। ज्यादातर छात्र अपने परिवार के सदस्यों को तभी जोड़ पाएंगे जब वे कुछ खास श्रेणी में आते हों।