अमेरिकी जज से ट्रंप को फिर बड़ा झटका, H-1B वीजा पर लगाए एक लाख डॉलर शुल्क पर रोक लगाई
एक अमेरिकी जज ने एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा H-1B वीजा पर लगने वाली एक लाख डॉलर (करीब 96.21 लाख रुपये) की फीस पर रोक लगा दी है।
कोर्ट ने 30 सितंबर को दिए अपने ताजा फैसले में कहा गया है कि यह फीस आगे नहीं बढ़ सकती, क्योंकि इसे लागू करने में सही प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया।
इससे पहले, इस साल की शुरुआत में भी ऐसा ही निर्णय आया था। कुछ दिन पहले ट्रंप द्वारा 3 मीडिया आउटलेट पर व्हाइट हाउस में प्रवेश से रोक लगाने के फैसले को भी कोर्ट से झटका लगा था।
भारतीय टेक H-1B प्रोफेशनल्स को मिली राहत
अमेरिकी कोर्ट के इस फैसले से भारतीय पेशेवरों को अधिक राहत मिली है। H-1B वीजा का सबसे ज्यादा फायदा भारतीय पेशेवरों को ही मिलता है।
ट्रंप प्रशासन ने इस भारी-भरकम शुल्क को आगे बढ़ाने (और इसे स्थायी करने) की कोशिश की थी, लेकिन कानूनी चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं।
फिलहाल, कुशल कर्मचारी और वे अमेरिकी कंपनियां, जो उन पर निर्भर करती हैं, दोनों को थोड़ा सुकून मिल गया है।