अमेरिका के ओहायो में विवेक रामास्वामी एक्टन से हारे, 20 साल बाद डेमोक्रेट्स को मिली सत्ता
अमेरिका के ओहायो राज्य में गर्वनर के लिए हुए चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी की एमी एक्टन ने रिपब्लिकन भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को हरा दिया है।
राज्य की स्वास्थ्य निदेशक रह चुकी एक्टन ने ओहायो गवर्नर का चुनाव जीता है। इस जीत के साथ, गवर्नर का पद दो दशकों में पहली बार डेमोक्रेट्स के पाले में आया है।
ओहायो के लिए इसे एक बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
महामारी में नेतृत्व के लिए एक्टन को मिला श्रेय
कोविड-19 महामारी के दौरान एक्टन ने जिस तरह से मजबूत नेतृत्व दिखाया, वह मतदाताओं के उन्हें समर्थन देने की एक बड़ी वजह रही।
विवेक रामास्वामी को भले ही डोनाल्ड ट्रंप और राज्य के रिपब्लिकन नेताओं का समर्थन मिल रहा था, लेकिन रिपोर्ट में एक्टन को एक फिजिशियन और ओहायो की पूर्व राज्य स्वास्थ्य निदेशक बताया गया है।
कहा गया है कि महामारी के समय उनके काम को खूब सराहा गया था। इसका फायदा उनको गर्वनर चुनाव में मिला है।