ICC वारंट के बावजूद उड़ते रहे नेतन्याहू, ईरान ने बताया वांछित युद्ध अपराधी
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर ईरान ने खुले तौर पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर ईरान उन्हें 'वांछित युद्ध अपराधी' बता रहा है। ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने नेतन्याहू पर आरोप लगाया है कि वे अमेरिकी समर्थन पर बहुत ज्यादा निर्भर होकर अमेरिकी लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। अराघची ने यह भी दावा किया कि नेतन्याहू और अधिक अमेरिकी खून और खजाना खर्च करके खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। नेतन्याहू को गाजा में कथित युद्ध अपराधों के आरोप में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) से गिरफ्तारी वारंट का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में ईरान की तरफ से ये तीखे बयान सामने आए हैं।
नेतन्याहू ने ग्रीस, इटली और फ्रांस से होकर भरी उड़ान
ICC के वारंट के बावजूद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू सितंबर में न्यूयॉर्क गए थे। उन्होंने ग्रीस, इटली और फ्रांस के हवाई क्षेत्र से होते हुए यात्रा की। तकनीकी रूप से देखें तो इन देशों को ICC के संदिग्धों को हिरासत में लेना चाहिए था। नेतन्याहू की इस यात्रा को ऑनलाइन ट्रैक किया गया था। फ्रांस ने बताया कि इस उड़ान को अनुमति देने से कोई नियम नहीं टूटा है। मेयर जोहरान ममदानी ने भी पहले ही यह मान लिया था कि उनके पास ऐसा करने की कोई शक्ति नहीं थी।