Page Loader
अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच बहस, हैरिस बोलीं- पुतिन आपको खा जाएगा
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बहस

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच बहस, हैरिस बोलीं- पुतिन आपको खा जाएगा

लेखन गजेंद्र
Sep 11, 2024
09:38 am

क्या है खबर?

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच ABC न्यूज द्वारा आयोजित प्रेसिडेंशियल बहस हुई, जिसमें दोनों के बीच तीखी तकरार दिखी। बहस के दौरान हैरिस और ट्रंप के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा उठा, जिसमें हैरिस ने कहा कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति होते तो व्लादिमीर पुतिन कीव (यूक्रेन की राजधानी) में बैठे होते और ट्रंप पुतिन के दबाव में हार मान लेते। ट्रंप ने युद्ध बंद करने की वकालत की।

बहस

क्या बोलीं हैरिस?

उपराष्ट्रपति हैरिस ने कहा, "अगर ट्रंप राष्ट्रपति होते तो पुतिन कीव में बैठे होते और उनकी नजर पोलैंड से शुरू होकर बाकी यूरोप पर होती। आप एहसान के लिए जल्दी हार मान लेते। आप सोचते हैं कि एक तानाशाह से आपकी दोस्ती है, वो आपको दोपहर के भोजन में खा जाएगा।" हैरिस के सवाल क्या आप चाहते हैं कि यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध जीत जाए? पर ट्रंप ने सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि युद्ध रुकना चाहिए।

आमने-सामने

बिना दर्शकों के हुई बहस

लाइव बहस पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया के नेशनल कॉन्स्टिट्यूशन सेंटर में भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे हुई थी, जो 90 घंटे तक चली। इस बहस में कोई भी दर्शक शामिल नहीं था। इस बहस में हार-जीत का फैसला 4 बिंदुओ पर किया जाता है। सबसे पहले न्यूज चैनल और राजनीतिक विशेषज्ञ बहस के बाद अपनी राय देते हैं। इसी तरह न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसियां बहस के बाद ओपिनियन पोल कराती हैं और उसके नतीजों को आधार माना जाता है।