Page Loader
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए जरुरी बातें
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए जरुरी बातें

लेखन गजेंद्र
Nov 05, 2024
05:30 pm

क्या है खबर?

अमेरिका में अपना 47वां राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान शुरू हो चुका है। लोग अंतिम मतदान के लिए मतपत्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिका के वाशिंगटन में मतदान केंद्र खुल चुके हैं, जो वहां के रात 9 बजे तक खुलें रहेंगे। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है। आइए चुनाव की सभी जरुरी बातें जानते हैं।

चुनाव

8 करोड़ अमेरिकी डाल चुके हैं वोट

अमेरिका में 5 नवंबर को मतदान का अंतिम दिन है। उससे पहले करीब 8 करोड़ लोग अपने मताधिकार का उपयोग पहले ही कर चुके हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ट्रंप और हैरिस दोनों ने अपने प्रयासों को मिशिगन, पेंसिल्वेनिया , विस्कॉन्सिन, एरिज़ोना, जॉर्जिया, नेवादा और उत्तरी कैरोलिना जैसे महत्वपूर्ण युद्धक्षेत्र राज्यों पर केंद्रित किया है। दोनों ने एक दिन पहले उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, फिलाडेल्फिया और पिट्सबर्ग में रैली कर समर्थकों को संबोधित किया है।

टक्कर

दोनों के बीच कड़ी टक्कर

अमेरिका में मतदान शुरू होने से पहले ही न्यू हैम्पशायर के उत्तर-पूर्व में स्थित छोटी बस्ती डिक्सविले नॉच का चुनाव परिणाम सामने आ गया है। यहां हैरिस और ट्रंप दोनों को 3-3 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। इससे दोनों के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। 2020 में जो बाइडन को यहां 5 वोट मिले थे। बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का निर्धारण इलेक्टोरल कॉलेज प्रणाली से होता है, जिसमें उम्मीदवार को 538 इलेक्टोरल वोटों में 270 वोट जुटाने होते हैं।

परिणाम

कब आएंगे चुनाव परिणाम?

मतदान खत्म होने के बाद परिणाम 6 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच राज्यों द्वारा प्रमाणित किये जायेंगे। इसके बाद इलेक्टोरल 17 दिसंबर को अपने आधिकारिक वोट डालेंगे और कांग्रेस 6 जनवरी, 2025 को इन वोटों की गणना और पुष्टि करेगी। जब तक हैरिस और ट्रंप अधिकतर राज्यों और खासकर स्विंग स्टेट्स में जरूरी जीत हासिल नहीं कर लेते, तब तक परिणाम जारी नहीं होंगे। निर्वाचित राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी, 2025 को वाशिंगटन डीसी में होगा।

ट्विटर पोस्ट

अमेरिका में मतदान शुरू