Page Loader
अमेरिकाः फ्लोरिडा में रैपर फ्रेंच मोंटाना के म्यूजिक शूट के दौरान गोलीबारी, कई घायल
अमेरिका के फ्लोरिडा में रैपर फ्रेंच मोंटाना के म्यूजिक शूट के दौरान गोलीबारी (प्रतीकात्मक तस्वीरः unsplash)

अमेरिकाः फ्लोरिडा में रैपर फ्रेंच मोंटाना के म्यूजिक शूट के दौरान गोलीबारी, कई घायल

लेखन गजेंद्र
Jan 06, 2023
12:52 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में रैपर फ्रेंच मोंटाना के म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान अचानक हुई गोलीबारी में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात स्थानीय समय के अनुसार गुरुवार शाम को मियामी गार्डन के पास लिकिंग रेस्टोरेंट के बाहर हुई, जिसमें 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं मियामी गार्डन पुलिस के मुताबिक, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि कितने लोग घायल हुए, लेकिन संभावना है कि काफी लोग गोलीबारी की चपेट में आए हैं।

दुर्घटना

आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

CBS न्यूज के मुताबिक, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग क्षेत्र में म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान अचानक गोलीबारी की आवाज आना शुरू हुई और लोग इधर-उधर भागने लगे। रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और मौके पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। अभी पुलिस ने फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।