अमेरिकी सेना में 'ऑटोवॉरकॉम' नाम से नई इकाई, क्या है ये?
अमेरिका ने हाल में ऑटोनॉमस वॉरफेयर कमांड (ऑटोवॉरकॉम) नाम की एक बिल्कुल नई इकाई बनाई है। इसका मुख्य मकसद सेना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स को शामिल करना है।
इसकी कमान अमेरिका के एक चार-सितारा जनरल संभालेंगे। ऑटोवॉरकॉम का खास काम AI-पावर्ड ड्रोन्स और ऐसे ऑटोनॉमस सिस्टम को विकसित करना और उन्हें तैनात करना है, जो इंसानों की कम से कम मदद से अपना काम कर सकें।
इस तकनीक से अमेरिकी सेना खुद को अपने दुश्मन और प्रतिद्वंद्वी देशों के खिलाफ तैयार कर रही है।
पेंटागन का लक्ष्य मानवरहित सिस्टम को जोड़ना
यूक्रेन युद्ध में सस्ते ड्रोन्स के इस्तेमाल ने युद्ध का पूरा तरीका ही बदल दिया है। जासूसी से लेकर सीधे लड़ाई तक, इन ड्रोन्स का बड़ा असर देखने को मिला।
इसी को देखते हुए, अमेरिका का पेंटागन अब पारंपरिक हथियारों के साथ स्मार्ट, मानवरहित तकनीक को शामिल करके आगे बढ़ना चाहता है।
उनका मानना है कि इससे सैन्य ऑपरेशन और भी तेज और ज्यादा लचीले बनेंगे। खास बात यह है कि साल 2019 के बाद अमेरिका ने पहली बार ऐसी कोई बड़ी कमांड बनाई है।