वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा- अमेरिका चाहता है कि अब UAE में रूस-यूक्रेन सीधी बातचीत करें
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि रूस और यूक्रेन सीधी बातचीत करें और इसके लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एक संभावित जगह हो सकता है।
जेलेंस्की ने बताया कि इन बातचीत का मकसद लंबे समय से चल रहे संघर्ष को खत्म करना है। अभी बातचीत की कोई तय तारीख नहीं आई है, लेकिन दोनों पक्ष समाधान निकालने के लिए तैयार दिख रहे हैं।
अभी तक यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत के लिए अमेरिका के अलावा स्विट्जरलैंड के जिनेवा और तुर्की के अंताल्या में अधिकारी मिल रहे थे।
जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध पर की चर्चा
जेलेंस्की ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने युद्ध खत्म करने की कोशिशों पर बात की, और अब दोनों देशों की टीमें बाकी जानकारियों पर काम कर रही हैं।
क्रेमलिन ने कहा है कि रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच जल्द ही त्रिपक्षीय बैठक हो सकती है। वहीं, जेलेंस्की लगातार यूरोप को भी इस बारे में जानकारी दे रहे हैं और उन्हें जल्द ही नए अपडेट मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने ट्रंप से यह भी कहा है कि जब वे चीन के राष्ट्रपति शी से बात करें तो यूक्रेन का जिक्र जरूर करें। जेलेंस्की को उम्मीद है कि सर्दियों से पहले ज्यादा वैश्विक सहयोग से तनाव कम हो सकता है।