Page Loader
अमेरिका: शिकागो से हवाई जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस के पहिये के पास मिला शव, हड़कंप
अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान के पहिये के पास मिला शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिका: शिकागो से हवाई जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस के पहिये के पास मिला शव, हड़कंप

लेखन गजेंद्र
Dec 26, 2024
11:23 am

क्या है खबर?

अमेरिका के शिकागो से हवाई द्वीप पहुंचे यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान के पहिये के पास शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव 'व्हील वेल' में था। घटना की जानकारी मंगलवार दोपहर को उस समय हुई, जब शिकागो के ओहारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यूनाइटेड फ्लाइट 202 हवाई के माउई द्वीप के काहुलुई हवाई अड्डे पर उतरी थी। शव मिलने से विमान परिचालन में कोई समस्या नहीं आई। मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। जांच की जा रही है।

घटना

क्या होता है व्हील वेल?

व्हील वेल विमान में वह खाली जगह होती है, जहां विमान के पहिये उड़ान भरने के बाद अंदर जाकर बंद हो जाते हैं। एयरलाइंस ने बताया कि बोइंग 787-10 के व्हील वेल में केवल विमान के बाहर से ही पहुंचा जा सकता है, ऐसे में यह जांच की जा रही है कि व्यक्ति उसमें कब और कैसे पहुंचा। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी, जिसमें सामने आ रहा है कि व्यक्ति विमान के नजदीक कैसे पहुंचा।

मौत

यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान से निकल चुका है पहिया

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के व्हील हाउस और कार्गो होल्ड में माइनस 50 से 60 डिग्री तापमान होता है, जिससे व्यक्ति इसमें रुक नहीं सकता। यहां ऑक्सीजन की भी कमी होती है। पिछले कुछ मामलों में व्हील वेल में मौत के मामले सामने आए हैं, जबकि कुछ लोग बचे भी थे। मार्च 2024 में सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद यूनाइटेड एयरलाइंस के बोइंग 777 का एक पहिया विमान से निकलकर हवा से जमीन पर गिरा था।