Page Loader
अमेरिका: अलास्का में मछुआरों के रैंगेंल द्वीप पर भूस्खलन से 3 की मौत, कई घायल
अमेरिका के अलास्का में एक द्वीप पर भूस्खलन से 3 की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्सल)

अमेरिका: अलास्का में मछुआरों के रैंगेंल द्वीप पर भूस्खलन से 3 की मौत, कई घायल

लेखन गजेंद्र
Nov 22, 2023
06:30 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के अलास्का प्रांत के दक्षिणी हिस्से में स्थित रैंगेल द्वीप के एक पहाड़ से भूस्खलन होने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 से 3 घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा मंगलवार को हुआ। कुछ लोग लापता भी हैं। क्षेत्र में अभी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। बचावकर्मियों ने एक बच्ची और 2 लोगों का शव मलबे से निकाला है। एक महिला को मलबे से जिंदा बचाया गया है।

हादसा

द्वीप पर रहते हैं करीब 2,000 लोग

रैंगेल द्वीप अलास्का की राजधानी जुनेउ से 250 किलोमीटर दूर है। यहां करीब 2,000 लोगों की आबादी है। द्वीप पर लोग मछली पकड़ने और लकड़ी का व्यवसाय करते हैं। इस बस्ती को 19 सदी में रूसियों ने बसाया था। भूस्खलन के समय पहाड़ का 500 फीट चौड़ा एक हिस्सा पेड़ समेत नीचे आ गया, जिससे जिमोविया राजमार्ग से गुजर रहे लोग चपेट में आ गए। भूस्खलन से पहले द्वीप पर काफी तेज तूफान आया और बारिश हुई थी।

जांच

रैंजेल बाकी अलास्का से कटा, संपर्क प्रभावित

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूस्खलन के बाद रैंगेल अब अलास्का के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है। यहां केवल नाव और हवाई जहाज से आवाजाही संभव है। कुछ अन्य क्षेत्रों में भी भूस्खलन की खबरें आई हैं, लेकिन उनसे किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश और तेज हवा की वजह से भूस्खलन हुआ, जिन्होंने मिट्टी को काफी नम कर दिया। भूवैज्ञानिक भी बचावकर्मियों की मदद में जुटे हैं।