ब्रिटेन में कॉमेडियन रसेल ब्रांड पर लगे आरोपों और रिश्तों में ताकत के असंतुलन से जुड़ी बढ़ती चिंताओं के बाद अपने यौन सहमति कानूनों की नए सिरे से समीक्षा कर रहा है, जो अभी 16 साल है।
अधिकारी ऐसी व्यवस्था पर सोच रहे हैं, जहां पार्टनर के बीच उम्र के अंतर के हिसाब से कानूनी सहमति की उम्र बदल सकती है। कार्यकर्ता लंबे समय से ऐसी मांग कर रहे थे।
मामले में सरकार जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
सरकार गोपनीयता समझौतों को सख्त करेगी
ब्रिटेन सरकार देख रही है कि कनाडा और अमेरिका के कुछ राज्य सहमति से जुड़े मामलों को कैसे संभालते हैं। उनका मकसद एक अधिक निष्पक्ष सिस्टम तैयार करना है।
इसके साथ ही, सरकार गोपनीयता समझौतों के नियमों को भी सख्त करने की योजना बना रही है। ताकि ये समझौते 'ताकतवर पुरुषों को सुरक्षा न दे सकें, जिन्होंने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, उत्पीड़न या भेदभाव किया है।'
वर्क एंड पेंशन सेक्रेटरी पैट मैकफैडेन ने कहा कि 'ताकतवर पुरुषों द्वारा सत्ता के दुरुपयोग की भयानक कहानियां' एक नए कानून पर विचार करने की जरूरत बताती हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि यूके 'इस तरीके पर चर्चा करेगा'।