महिला ने 19.35 करोड़ रुपये में खरीदे 196 पार्किंग स्थल, एकाधिकार के आरोपों पर अदालत ने पलटा खेल
साल 2018 में चीन के चांग्शा शहर की एक महिला ने एक बड़ा कदम उठाया। उसने 20 लाख डॉलर (लगभग 19.35 करोड़ रुपये) में 196 पार्किंग स्थल खरीदे थे, जब उन्हें कोई खास लेना नहीं चाह रहा था। कुछ साल बाद, जैसे-जैसे वह इलाका ज्यादा भीड़भाड़ वाला होने लगा, महिला ने उन पार्किंग स्थलों को मूल किराए से दोगुने दाम पर किराए पर देना शुरू कर दिया। बाद में कुछ पार्किंग स्थल उसने काफी मुनाफे पर बेचने के लिए भी लिस्ट कर दिए। उसकी यह चाल बहुत कामयाब रही, लेकिन इस वजह से उसे अदालत का भी सामना करना पड़ा, क्योंकि वहां के निवासियों ने उस पर पार्किंग पर एकाधिकार जमाने का आरोप लगाया था।
कोर्ट ने चांग्शा में पार्किंग खरीद को बताया वैध
फरवरी 2024 में अदालत ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि वह जितनी चाहे उतनी जगह खरीदने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र थी, खासकर तब जब दूसरों को भी ऐसा करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं लिया। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद उसका यह निवेश पूरी तरह कानूनी था और जैसे-जैसे पार्किंग की मांग बढ़ी, इससे उसे ज्यादा किराया मिलने लगा।