पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया।
यहां एक वाहन पहाड़ी रास्ते से फिसलकर नदी में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए।
घायलों का इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए और रात भर सभी को निकालने के लिए अभियान चलाते रहे।
अमजद हुसैन ने दुख जताया, बेहतर इलाज के निर्देश दिए
राज्य के मुख्यमंत्री अमजद हुसैन ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर से बेहतर इलाज का इंतजाम करने के निर्देश दिए।
इस इलाके में ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं। यहां की खतरनाक पहाड़ी सड़कें, खराब सड़कें और लापरवाही से गाड़ी चलाना, ये सब मिलकर कई बार बड़े हादसों का कारण बन जाते हैं।
पिछले हफ्ते ही पूर्वी पाकिस्तान में भी एक ऐसा ही सडक हादसा हुआ था। उसमें भी 11 लोगों की जान चली गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे।