लंदन के हैमरस्मिथ में स्थित सिंह डाइनिंग नाम का भारतीय रेस्टोरेंट शुक्रवार को एक बड़े विरोध-प्रदर्शन का केंद्र बन गया। इस रेस्टोरेंट ने साफ कर दिया कि यहां हलाल खाना नहीं परोसा जाता। रेस्टोरेंट के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए और हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। रेस्टोरेंट के मालिक हरमन सिंह कपूर अपने फैसले पर अड़े हुए हैं। उन्होंने एक बोर्ड लगाया है, जिस पर लिखा है, "हमें हलाल न बेचने में गर्व है"।
इस्लाम से जुड़ी पोस्ट को लेकर कपूर की बताई जा रही गिरफ्तारी
प्रदर्शनकारी अल्लाहु अकबर जैसे नारे लगा रहे थे और फिलिस्तीनी झंडे लहरा रहे थे। कपूर का कहना है कि उन्हें इस विवाद के बाद धमकियां मिली हैं और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन से पहले ही इस्लाम से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस सुरक्षा नाकाफी लगने पर उनकी पत्नी ने निजी सुरक्षा गार्ड्स के खर्च में मदद के लिए अभिनेता जॉन क्लीज़ का शुक्रिया अदा किया। इन सबके बावजूद कपूर अपनी नीति से पीछे नहीं हट रहे हैं।