Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
श्रीलंका
यूक्रेन युद्ध
श्रीलंका आर्थिक संकट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / जापान में आया 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लाखों लोगों के घरों की बिजली गुल
दुनिया

जापान में आया 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लाखों लोगों के घरों की बिजली गुल

जापान में आया 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लाखों लोगों के घरों की बिजली गुल
लेखन भारत शर्मा
Feb 13, 2021, 11:24 pm 3 मिनट में पढ़ें
जापान में आया 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लाखों लोगों के घरों की बिजली गुल

जापान के पूर्वोत्तर इलाके में शनिवार रात 7.3 की तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप से लोग कांप उठे। भूकंप का सबसे अधिक प्रभाव फुकुशिमा और मियागी के इलाकों में देखने को मिला है। राजधानी टोक्यो सहित अन्य क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने तटीय इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। इससे लाखों लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई है।

विवरण
फुकुशिमा प्रान्त के तट से 60 किलोमीटर दूर था भूकंप का केंद्र

जापान टाइम्स के अनुसार जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र फुकुशिमा प्रान्त के समुद्र तट से 60 किलोमीटर दूरी पर था। स्थानीय समयानुसार भूकंप करीब रात 11:08 बजे (भारतीय समयानुसार रात 7:38 बजे) आया और जापान की राजधानी टोक्यो सहित देश के कई अन्य इलाकों को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया। एजेंसी ने यह भी कहा कि फिलहाल सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन लोगों का सावधानी रखना बहुत जरूरी है।

ट्विटर पोस्ट
यहां देखें भूकंप से घरों में सामान गिरने का वीडियो

BREAKING: Large magnitude 7.2 earthquake strikes off the coast of Japan. Shaking felt across a large area including in Tokyo. #Japan #earthquake
pic.twitter.com/Kl6TK2FSJ3

— Global News Network (@GlobalNews77) February 13, 2021
नुकसान
भूंकप से नहीं हुआ कोई बड़ा नुकसान, 9.50 लाख घरों की बिजली गुल

भूकंप को लेकर सरकार के प्रवक्ता कात्सुनोबु काटो ने कहा है कि तेज झटकों के बाद भी कोई बड़े नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, करीब 9,50,000 घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण फुकुशिमा दाई-इचि और ओनागावा परमाणु ऊर्जा संयंत्र सुविधाओं में कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस बीच जापानी सार्वजनिक प्रसारक NHK ने बताया कि इबाराकी प्रान्त के परमाणु संयंत्र में भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।

टास्क फोर्स
स्थिति के आकलन के लिए गठित की आपातकालीन टास्क फोर्स

जापानी सरकार ने भी भूकंप के बाद की स्थिति का आकलन करने के लिए एक आपातकालीन टास्क फोर्स का गठन किया है। इसके अलावा, काटो ने कहा कि प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने अधिकारियों को भूकंप से हुए नुकसान का सर्वे कराने और जहां भी आवश्यकता हो बचाव कार्य शुरू करें और लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह जापान की परमाणु एजेंसिया फुकुशिमा दाई-इचि परमाणु संयंत्र की जांच में जुटी है।

ट्विटर पोस्ट
यहां देखें भूकंप के कांपते शहर का वीडियो

The #EarthquakeInJapan - footage from #Fukushima#Japan #earthquake

View this with volume on.

Imagine what the residents must have undergone. pic.twitter.com/a5R0Y4p1Ip

— Siddharth Zarabi (@szarabi) February 13, 2021
जानकारी
प्रशांत महासागर में 'रिंग ऑफ फायर' में स्थित है जापान

भूकंप 2011 में आए भूकंप और सुनामी की 10 साल की सालगिरह से एक महीने पहले आया है। भूकंप से 19,000 लोगों की मौत हुई थी और लापता हो गए थे। जापान प्रशांत महासागर में 'रिंग ऑफ फायर' भूकंप प्रभावी क्षेत्र में स्थित है।

भारत
शुक्रवार रात को भारत में महसूस किए गए थे भूकंप के झटके

बता दें कि शुक्रवार रात को राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रात 10:31 बजे आए भूकंप का केंद्र मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान में जमीन से 74 किलोमीटर नीचे था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 थी। भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में इसके झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
जापान
भूकंप
ताज़ा खबरें
तापसी से दीपिका तक, पैपराजियों पर फूट चुका है इन सिलेब्स का गुस्सा
तापसी से दीपिका तक, पैपराजियों पर फूट चुका है इन सिलेब्स का गुस्सा मनोरंजन
टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई हुंडई अल्काजार, CNG वेरिएंट पर भी चल रहा काम
टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई हुंडई अल्काजार, CNG वेरिएंट पर भी चल रहा काम ऑटो
क्या है सरकार का 'हर घर तिरंगा' अभियान और झंडा फहराने के निर्धारित नियम?
क्या है सरकार का 'हर घर तिरंगा' अभियान और झंडा फहराने के निर्धारित नियम? देश
नेटफ्लिक्स से आगे निकली डिज्नी+ हॉटस्टार, महंगे हो सकते हैं प्लान्स
नेटफ्लिक्स से आगे निकली डिज्नी+ हॉटस्टार, महंगे हो सकते हैं प्लान्स टेक्नोलॉजी
JEE मेन: 100 पर्सेंटाइल अंक पाने वाला उम्मीदवार इंजीनियरिंग को नहीं मानता सुरक्षित करियर
JEE मेन: 100 पर्सेंटाइल अंक पाने वाला उम्मीदवार इंजीनियरिंग को नहीं मानता सुरक्षित करियर करियर
जापान
कोरोना वायरस: नए वेरिएंट्स के कारण अमेरिका और यूरोप समेत कई जगहों पर बढ़ने लगे मामले
कोरोना वायरस: नए वेरिएंट्स के कारण अमेरिका और यूरोप समेत कई जगहों पर बढ़ने लगे मामले दुनिया
जापान: शिंजो आबे के दिल में लगी थी गोली, हो गया था बड़ा छेद- डॉक्टर
जापान: शिंजो आबे के दिल में लगी थी गोली, हो गया था बड़ा छेद- डॉक्टर दुनिया
शिंजो आबे: मोदी ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक, अन्य वैश्विक नेताओं की ऐसी रही प्रतिक्रिया
शिंजो आबे: मोदी ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक, अन्य वैश्विक नेताओं की ऐसी रही प्रतिक्रिया दुनिया
कैसा रहा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का सफर, जिनकी हत्या कर दी गई?
कैसा रहा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का सफर, जिनकी हत्या कर दी गई? दुनिया
जापान: शिंजो आबे की हत्या करने वाले हमलावर के बारे में अभी तक क्या-क्या पता है?
जापान: शिंजो आबे की हत्या करने वाले हमलावर के बारे में अभी तक क्या-क्या पता है? दुनिया
और खबरें
भूकंप
अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,150 लोगों की मौत, 3,000 घर हुए तबाह
अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,150 लोगों की मौत, 3,000 घर हुए तबाह दुनिया
अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 950 से अधिक लोगों की मौत
अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 950 से अधिक लोगों की मौत दुनिया
जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत में कई जगह भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र
जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत में कई जगह भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र देश
इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का भूकंप, खतरनाक सुनामी की चेतावनी जारी
इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का भूकंप, खतरनाक सुनामी की चेतावनी जारी दुनिया
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में भूकंप से सैकड़ों घर ढहे, कम से कम 20 लोगों की मौत
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में भूकंप से सैकड़ों घर ढहे, कम से कम 20 लोगों की मौत दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022