NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / सर्बिया: राजधानी बेल्ग्रेड के पास फिर गोलीबारी, 8 की मौत और 10 घायल
    अगली खबर
    सर्बिया: राजधानी बेल्ग्रेड के पास फिर गोलीबारी, 8 की मौत और 10 घायल
    सर्बिया में बीते दो दिन में गोलीबारी की ये दूसरी घटना है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    सर्बिया: राजधानी बेल्ग्रेड के पास फिर गोलीबारी, 8 की मौत और 10 घायल

    लेखन आबिद खान
    May 05, 2023
    01:37 pm

    क्या है खबर?

    सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड से करीब 50 किलोमीटर दूर म्लाडेनोवाक में गुरुवार रात एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 8 लोगों की जान ले ली। इस घटना में 10 लोग घायल भी हुए हैं।

    हमलावर की उम्र 21 साल बताई जा रही है और वो घटना के बाद फरार हो गया है।

    बता दें कि 2 दिन में इस तरह की ये दूसरी घटना है। 3 मई को एक स्कूल में फायरिंग में 8 छात्रों की मौत हो गई थी।

    घटना

    ऑटोमैटिक गन से हुई गोलीबारी

    एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर ने ऑटोमैटिक गन से घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से ही हमलावर फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

    इस घटना पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हमले के वक्त संदिग्ध हमलावर कार में सवार था। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिस वाहन और एंबुलेंस देखी जा सकती है।

    आतंकवादी

    आंतरिक मंत्रालय ने घटना को बताया आतंकी वारदात

    सर्बिया के आंतरिक मंत्रालय ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि घटना स्थानीय समयानुसार गुरुवार रात 11.00 बजे हुए है।

    आंतरिक मंत्री ब्रातिस्लाव गैसिक ने घटना को एक 'आतंकवादी कृत्य' कहा है।

    घायलों को बेलग्रेड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डेनिका ग्रुजिसिक ने अस्पताल का दौरा कर घायलों का हाल-चाल जाना। घटना में एक पुलिसकर्मी और उसकी बहन की भी मौत हुई है।

    सर्च ऑपरेशन

    हमलावर की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को संदेह है कि हमलावर अभी भी इलाके में ही छिपा हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

    अखबार N1 की रिपोर्ट में बताया गया है कि घटनास्थल पर आतंकवाद विरोधी इकाई, हेलीकाप्टर इकाई और बेलग्रेड और आसपास के शहरों से 600 पुलिसकर्मियों समेत विशेष सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

    पुलिस ने 21 वर्षीय हमलावर की तलाश में जारी ऑपरेशन को 'व्हर्लविंड' नाम दिया है।

    स्कूल

    3 मई को स्कूल में हुई थी गोलीबारी

    3 मई को बेलग्रेड में एक 7वीं कक्षा के छात्र ने अपने ही स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 8 छात्रों और एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई थी। घटना में 6 छात्र और एक शिक्षक घायल भी हुए थे।

    पुलिस ने 13 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया था।

    इस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए सर्बिया में आज से तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सर्बिया
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    सर्बिया

    सर्बिया: 7वीं के छात्र ने स्कूल में की फायरिंग, 8 बच्चों और एक गार्ड की मौत गोलीबारी की घटना

    गोलीबारी की घटना

    अमेरिका में नया बंदूक नियंत्रण कानून, राष्ट्रपति बाइडन ने किए हस्ताक्षर अमेरिका
    डेनमार्क: कोपेनहेगन के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत डेनमार्क
    अमेरिका: शिकागो में स्वतंत्रता दिवस की परेड पर अंधाधुंध फायरिंग; छह की मौत, 24 घायल अमेरिका
    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सभा के दौरान मारी गोली जापान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025