इंग्लैंड के RAF एयरबेस पर 3 वैन दिखी, किसान की सूझबूझ से 5 नकाबपोश संदिग्ध गिरफ्तार
इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में रॉयल वायुसेना (RAF) फेयरफोर्ड पर एक बड़ा खतरा टल गया। यहां रहने वाली एक किसान ने 3 संदिग्ध वैन देखीं, जिनमें कुछ नकाबपोश लोग थे।
उसने तुरंत पुलिस को खबर दी और व्हाट्सएप पर पड़ोसियों को भी सावधान कर दिया। उसकी इस तुरंत कार्रवाई की वजह से, कोई अनहोनी होने से पहले ही 5 संदिग्धों को पकड़ लिया गया।
पुलिस सभी संदिग्ध 5 लोगों से पूछताछ कर रही है। अभी तक उनकी पहचान का खुलासा नहीं हुआ है।
बता दें कि यह यह एयरबेस अमेरिकी सैन्य विमानों का ठिकाना है।
ईरान कनेक्शन की तलाश
RAF फेयरफोर्ड एयरबेस को पहले भी धमकियां मिलती रही हैं। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने भी इस एयरबेस को सैन्य हमलों में इस्तेमाल करने को लेकर चेतावनियां दी थीं।
गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने आस-पास के घरों को खाली करवाया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
जांचकर्ता अब इस मामले में ईरान के संभावित कनेक्शन की जांच कर रहे हैं, लेकिन वे किसी एक पहलू पर अटकने के बजाय सभी संभावनाओं पर गौर कर रहे हैं।