रूस और यूक्रेन के बीच हमले जारी हैं। गुरुवार को रूसी हमलों में यूक्रेन के ओडेसा इलाके में 2 लोगों की जान चली गई और एक बच्चे समेत 3 लोग घायल हो गए।
रूस के एक ड्रोन ने कीव में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में आग लगा दी, जिससे 2 निवासी चोटिल हुए।
दूसरी तरफ, सीमा पार रूस के समारा इलाके में हुए एक ड्रोन हमले में एक व्यक्ति मारा गया और बिजली भी गुल हो गई।
यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली पर लगातार दबाव
लगातार हमलों से रूस और यूक्रेन के बीच हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच अमेरिका की शांति की पहल भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।
दोनों तरफ लोग हताहत हो रहे हैं और घरों के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंच रहा है।
पश्चिमी देशों से मदद मिलने के बावजूद, यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली पर इन लगातार हमलों के कारण दबाव बढ़ता जा रहा है।