NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / जापान में एक दिन में आए 155 भूकंप; 30 लोगों की मौत, हजारों प्रभावित
    अगली खबर
    जापान में एक दिन में आए 155 भूकंप; 30 लोगों की मौत, हजारों प्रभावित
    जापान आए विनाशकारी भूकंप में 30 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है

    जापान में एक दिन में आए 155 भूकंप; 30 लोगों की मौत, हजारों प्रभावित

    लेखन नवीन
    Jan 02, 2024
    11:27 am

    क्या है खबर?

    2024 के पहले दिन जापान में आए विनाशकारी भूकंपों की श्रृंखला में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है।

    जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, सोमवार को जापान में कम से कम 155 भूकंप आए, जिनमें सबसे शक्तिशाली भूकंप 7.6 तीव्रता का था।

    JMA ने भूकंप के बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की थी। यहां भूकंप के कारण सैकड़ों इमारतों को नुकसान पहुंचा है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

    भूकंप

    वाजिमा क्षेत्र में 200 से अधिक इमारतों में लगी आग

    द जापान टाइम्स के अनुसार, मंगलवार सुबह इशिकावा प्रान्त के वाजिमा क्षेत्र में एक 7 मंजिला इमारत गिर गई और इससे धुआं उठता दिखाई दिया।

    इशिकावा के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को भूकंप के बाद वाजिमा क्षेत्र में 200 से अधिक इमारतों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, लेकिन अब आग फैलने की संभावना कम है और राहत और बचाव कार्य जारी है।

    सुनामी

    भूकंपों के बाद फिलहाल सुनामी की संभावना नहीं- JMA 

    JMA ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे सुनामी की चेतावनी को वापस ले लिया।

    JMA ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि ऊंची लहरों के आने की संभावना नहीं है, लेकिन समुद्र के जलस्तर के बदलाव पर नजर रखी जा रही है।

    इससे पहले JMA ने इशिकावा प्रांत में वाजिमा शहर के तट से 1.2 मीटर की लहर टकराने के बाद 5 मीटर ऊंची लहरें उठने का पूर्वानुमान जताते हुए सुनामी की चेतावनी जारी की थी।

    प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री किशिदा बोले- मलबे में दबे लोगों को बचाना प्राथमिकता

    प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मंगलवार सुबह कहा कि सरकार ने भूकंप से हुए नुकसान का आंकलन करने और प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के लिए इशिकावा में एक आपातकालीन आपदा प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया है।

    उन्होंने कहा, "मलबे में दबे लोगों की जान बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यह समय के विरुद्ध एक दौड़ है। लगभग 1,000 जवान बचाव और राहत कार्यों में लगे हुए हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, नुकसान का पता चल रहा है।"

    यातायात

    भूकंप से सभी यातायात सेवाएं प्रभावित

    जापान में भूकंप से यातायात सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। यहां कई राजमार्गों सहित अन्य सड़कों पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिसके चलते कई जगह लोग फंसे हुए हैं।

    मंगलवार दोपहर 1:00 बजे के आसपास होकुरिकु शिंकानसेन लाइन पर दोबारा ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा।

    भूकंप के बाद सोमवार को होकुरिकु शिंकानसेन लाइन पर टोयामा और कनाजावा स्टेशनों के बीच 4 ट्रेनें 11 घंटे तक रुकी रहीं, जिनमें 1,400 यात्री सवार थे।

    रेस्क्यू

    इशिकावा और टोयामा में फंसे 46,000 लोगों को बचाया गया 

    मंगलवार सुबह तक इशिकावा और टोयामा प्रांतों में फंसे कुल 46,000 से अधिक लोगों को निकाला गया।

    नानाओ शहर के नोटो द्वीप में 160 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने वाले पुल पर सड़कें बंद हैं।

    भूकंप के बाद इशिकावा प्रांत में लगभग 32,700 घरों की बिजली गुल है और कई शहरों में पानी की सप्लाई भी बंद है। यहां 19 अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं भी बाधित हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    भूकंप
    सुनामी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    जापान

    जापान में रिलीज होगी शाहरुख खान की 'पठान', इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  पठान फिल्म
    जापान एयरलाइंस ने शुरू की अनोखी सेवा, यात्रियों को किराए पर उपलब्ध करा रही कपड़े  यात्रा
    जापान के साथ अगले चंद्रमा मिशन की योजना बना सकता है भारत - ISRO प्रमुख ISRO
    अमेरिका से यूरोप तक भीषण गर्मी की मार; तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, करोड़ों लोग प्रभावित अमेरिका

    भूकंप

    उत्तराखंड: चमोली और रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके, 3.3 दर्ज की गई तीव्रता उत्तराखंड
    जापान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी का खतरा नहीं जापान
    प्रशांत महासागर में आया 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की आशंका सुनामी
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके दिल्ली

    सुनामी

    इंडोनेशिया में सुनामी से मरने वालों की संख्या 281 पहुंची, राहत और बचाव कार्य जारी इंडोनेशिया
    इंडोनेशिया: रॉक कॉन्सर्ट में लोग कर रहे थे मस्ती तभी अचानक आ गई सुनामी, देखें वीडियो इंडोनेशिया
    प्रशांत महासागर में 7.5 तीव्रता का भूकंप, वापस ली गई सुनामी की चेतावनी जापान
    तुर्की और ग्रीस में शक्तिशाली भूकंप से 22 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल तुर्की
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025