ब्रिटेन में ई-बाइक बैटरी का जानलेवा कहर: 18 की मौत, घरों में भी आग का बढ़ता खतरा
2019 से अब तक ब्रिटेन में ई-बाइक और ई-स्कूटर की बैटरी में आग लगने से 18 लोगों की जान चली गई है और लगभग 700 लोग घायल हुए हैं। इन घटनाओं का आंकड़ा 2019 में सिर्फ 32 था, जो 2025 तक बढ़कर 605 हो गया है। इनमें से लगभग आधी घटनाएं घरों या गैरेज में रिकॉर्ड की गई हैं, ऐसे में इसे सिर्फ एक संयोग मानना ठीक नहीं होगा।
लंदन में मामले सबसे ऊपर
लंदन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, लेकिन मैनचेस्टर और वेस्ट यॉर्कशायर, मर्सीसाइड और एवॉन जैसे इलाके भी पीछे नहीं हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पुरानी या मॉडिफाइड गाड़ियों में अक्सर मिलने वाली खराब या बिना सर्टिफाइड लिथियम-आयन बैटरी इन आग की घटनाओं की मुख्य वजह है।
अधिकारियों ने सभी लोगों से अपील की है कि खरीदते समय UKC या CE मार्क का निशान जरूर देखें। साथ ही, 'बाय सेफ, बी सेफ' अभियान लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता फैला रहा है।