Loading...
ओरी ने अभिनेत्री अमृता सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- उनकी वजह से सदमे में था
ओरी ने अपनी जिंदगी का बुरा दौर याद किया

ओरी ने अभिनेत्री अमृता सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- उनकी वजह से सदमे में था

Aug 28, 2026
11:05 am

क्या है खबर?

सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी अपने एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी के एक मुश्किल वक्त को याद किया और बताया कि 2021 में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिससे वह सदमे में चले गए थे। ओरी के मुताबिक, सारा अली खान की मां और दिग्गज अभिनेत्री अमृता सिंह ने उन्हें बहुत परेशान किया था। वह इतना बुरा और अंधकारमय दौरा था, जैसे उन्हें नर्क से गुजारा हो।

खुलासा

अपनी खराब स्थिति से मजबूत होकर बाहर निकले ओरी

पिंकविला से बातचीत में ओरी ने कहा, "जब मैं उस स्थिति से बाहर निकला, तो लोगों ने कहा कि तुम इससे बहुत मजबूत होकर उभरोगे। फिर मुझे एहसास हुआ कि अब मुझे किसी भी चीज से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। मतलब, कोई भी चीज मुझे दुखी नहीं करती।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उस सदमे ने मुझे इतना मजबूत बना दिया कि जब मैं सवर्जनिक हस्ती बना, शुरुआत में मुझे जितनी नफरत मिली, उसका मुझपर असर नहीं पड़ा।"

चुप्पी

ओरी ने अमृता के साथ हुए विवाद पर साधी चुप्पी

उन्होंने आगे कहा, "सच कहूं तो बुरे लोगों के साथ बुरा ही होता है। मैं इस बारे में और कुछ नहीं कहूंगा।"

ओरी ने अभिनेत्री के साथ कथित मनमुटाव का कारण नहीं बताया, लेकिन जनवरी, 2026 में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा था कि सारा के साथ से दोस्ती का मतलब होगा उस "दर्द" को नजरअंदाज करना, जो उनकी मां ने उन्हें पहुंचाया था।

उन्होंने कहा था कि अगर अमृता माफी मांग लें, तो वह सबकुछ भुला देंगे।

ADVERTISEMENT