चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने बंद किया मोटापे के शिकार तेंदुए का डाइट प्लान, सामने आई वजह
क्या है खबर?
चीन के एक चिड़ियाघर में रहने वाला तेंदुआ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह तेंदुआ मोटापे का शिकार है और खाने का खूब शौकीन है। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे डाइट पर रखने के लिए अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा डाला। हालांकि, उनकी कोशिशों के बाद भी वह पतला नहीं हुआ। ऐसे में थक-हारकर उन्हें तेंदुए को डाइट पर रखने के इरादे को बदलना ही पड़ गया।
मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह तेंदुआ
इस तेंदुए का नाम पैन बाओ बाओ है, जिसकी उम्र 19 साल है। वह दक्षिण-पश्चिमी चीन के पांझीहुआ चिड़ियाघर में कई सालों से रह रहा है और सभी लोगों का पसंदीदा भी बना हुआ है।
बाओ बाओ पहली बार 2024 में चर्चा में आया था, जब लोगों ने उसके मोटापे पर चिंता जताई थी। इसके बाद कर्मचारियों ने उसे डाइट पर रखने का फैसला किया था, जो नाकाम हुआ और वह फिर सुर्खियों में आ गया।
कारण
क्यों बंद करनी पड़ी डाइटिंग?
पहले तो कर्मचारियों ने बाओ बाओ का खाना कम करने की खूब कोशिश की। हालांकि, जब उसकी स्वास्थ्य जांच करवाई गई तो इस फैसले को बदलना ही सबसे सही रास्ता दिखा।
विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद अधिकारियों ने उसकी डाइट बंद कर दी। देखभाल करने वालों ने बताया कि वह अब उम्रदराज हो रहा है, इसलिए वजन कम करने पर जोर देना उसकी सेहत के लिहाज से सही नहीं होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें बाओ बाओ का वीडियो
CHINA ZOO STOPS trying to SLIM DOWN its VIRAL FAT LEOPARD
— RT (@RT_com) November 22, 2026
‘Pan BaoBao’ becomes an INTERNET SENSATION for looking like CLAWHAUSER from ZOOTOPIA
Leopard's diet dropped as zoo shifts focus to keeping him HEALTHY and WELL-FED pic.twitter.com/ZXSp8PssI4
डाइट
रोजाना क्या खाता है बाओ बाओ?
चिड़ियाघर के अधिकारी फिलहाल बाओ बाओ का मौजूदा वजन और कुल स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं और उसका स्वास्थ्य भी अच्छा है।
बाओ बाओ की रोज की खुराक में आधा किलो गाय का मांस और मुर्गा भी शामिल है। वह पहले तो एक छोटे बाड़े में रहा करता था।
हालांकि, उसकी लोकप्रियता को देखते हुए चिड़ियाघर ने उसके लिए एक बड़ा बाड़ा तैयार करवाया, जिसमें वह आसानी से घूम-फिर सके।