NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / यह कुत्ता बना दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित कुत्ता, उम्र 22 साल
    अगली खबर
    यह कुत्ता बना दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित कुत्ता, उम्र 22 साल
    दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित कुत्ता

    यह कुत्ता बना दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित कुत्ता, उम्र 22 साल

    लेखन अंजली
    May 28, 2022
    02:11 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के साउथ कैरोलिना में 22 साल के एक पैबल्स नामक कुत्ते के नाम सबसे उम्रदराज जीवित कुत्ता होने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, पैबल्स का जन्म 28 मार्च, 2000 को हुआ था, जिस हिसाब से उसकी उम्र 22 साल से अधिक है।

    बता दें कि अमूमन कुत्तों की औसत आयु 10-15 साल के बीच होती है। ऐसे में 22 साल तक की आयु सीमा तक पहुंचना वाकई बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।

    पहला रिकॉर्ड

    पहले टोबीकीथ के नाम पर था यह खिताब

    पैबल्स से पहले 21 साल की उम्र वाला टॉबीकीथ नामक कुत्ते के पास सबसे उम्रदराज जीवित कुत्ते का खिताब था।

    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन देते हुए लिखा था, 'टोबीकीथ एक चिहुआहुआ है, जिसकी मालिक गिसेला शोर हैं, जो हमेशा ही अपने कुत्ते को संतुलित आहार खिलाती हैं। लेकिन जब उसने पहली बार उसे गोद लिया था उसने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित कुत्ता बनेगा।'

    आवेदन

    खबरें देखकर पैबल्स के मालिक ने किया आवेदन

    पैबल्स के मालिक बॉबी और जूली ग्रेगरी ने बताया कि उन्होंने जब 21 साल के चिहुआहुआ टोबीकीथ के बारे में खबरों में पढ़ा तो उन्हें भी टॉय फॉक्स टेरियर (कुत्ते की नस्ल) वाले पैबल्स को सबसे उम्रदराज की श्रेणी में नामित करने का ख्याल आया।

    इसके बाद उन्होंने उसके लिए आवेदन भी कर दिया।

    आवेदन के बाद अप्रैल 2022 में उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए पैबल्स को चुन लिया गया।

    बयान

    मालिक को है पैबल्स पर गर्व

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैबल्स के मालिक का कहना है, "हमारा पालतू कुत्ता बहुत सक्रीय रहता है। वह एक किशोर कुत्ते की तरह दिन में सोता और रात में जागना पसंद करता है। हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं क्योंकि अच्छे-बुरे, हर तरह के समय में पैब्लस हमारे साथ रहा है और वह हमारी आंखों का तारा है।"

    उन्होंने बताया कि पैबल्स को म्यूजिक सुनना बहुत पसंद है।

    परिवार

    24 बच्चों की मां है पैब्लस

    पैबल्स के मालिक के मुताबिक, पैबल्स एक फीमेल कुत्ता है।

    दुर्भाग्य से 2017 में पैबल्स के मेल कुत्ते पार्टनर 16 वर्षीय रॉकी का निधन हो गया था। दोनों के कुल 24 बच्चे हैं।

    जूली ने बताया कि वह पैबल्स से बहुत प्यार करती हैं और हर कुत्ते के मालिक को यही सलाह देती है कि वे भी अपने कुत्ते पर अतिरिक्त ध्यान दें ताकि उनका कुत्ता भी लंबी उम्र तक जीवित रहे।

    जानकारी

    इंस्टाग्राम पर है पैबल्स का अकाउंट

    इंस्टाग्राम पर पैबल्स के मालिक ने उसके नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट बना रखा है, जिसमें पैबल्स की हर तरह की एक्टिविटीज की वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट की जाती हैं। इस इंस्टाग्राम अकाउंट के 5,000 से ज्यादा फोलोवर्स हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें
    गिनीज बुक

    ताज़ा खबरें

    साइबर हमलों के दौर में अपने वाई-फाई नेटवर्क को कैसे रखें सुरक्षित? साइबर हमला
    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अमेरिका

    रूस पर भारत की निर्भरता कम करने के लिए हर मदद को तैयार अमेरिका- व्हाइट हाउस रूस समाचार
    अमेरिका ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध, दायरे में पुतिन की बेटियां भी रूस समाचार
    पाकिस्तान: अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले इमरान खान का संबोधन, भारत को सराहा पाकिस्तान समाचार
    न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन के सबवे स्टेशन पर अज्ञात युवक ने की फायरिंग, 13 लोग घायल गोलीबारी की घटना

    अजब-गजब खबरें

    उत्तर प्रदेश: लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने युवक से थाने में कराया डांस, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश
    लॉकडाउन: तनावमुक्त रहने के लिए यह शख्स रोजाना अपने शरीर पर बना रहा है नया टैटू लंदन
    बाइक सवार शराबी के सामने आया सांप तो उसने दांतों से कर दिए टुकड़े, वीडियो वायरल कर्नाटक
    पीठ में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, जांच में निकलीं तीन किडनियां ब्राजील

    गिनीज बुक

    दुनिया के सबसे उम्रदराज पुरुष का 113 साल की उम्र में निधन जापान
    अब तक के पाँच सबसे अजीबो-गरीब गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकार हो जाएँगे हैरान भारत की खबरें
    छह वर्षीय बच्ची ने बंद आँखों से किया रूबिक हल, गिनीज़ बुक में नाम शामिल तमिलनाडु
    आठ साल की लड़की ने 20 मिनट में तोड़ी 350 टाइल्स, बनाएँ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड हैदराबाद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025