NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / नीदरलैंड: ये है दुनिया का सबसे महंगा हैमबर्गर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
    अगली खबर
    नीदरलैंड: ये है दुनिया का सबसे महंगा हैमबर्गर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
    दुनिया का सबसे मंहगा बर्गर (तस्वीर: गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स)

    नीदरलैंड: ये है दुनिया का सबसे महंगा हैमबर्गर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम

    लेखन अंजली
    Jun 20, 2024
    10:49 pm

    क्या है खबर?

    हैमबर्गर एक मांसाहारी व्यंजन होता है और रेस्टोरेंट और स्ट्रीट पर यह आपको 300 से 500 रुपये में मिल जाएगा तो ऐसे में आपको क्या लगता है कि 'दुनिया के सबसे महंगे हैमबर्गर' की कीमत कितनी होगी?

    बता दें कि दुनिया के सबसे महंगे हैमबर्गर की कीमत 5,000 यूरो यानी 4.48 लाख रुपये है।

    इस हैमबर्गर को साल 2021 में शेफ रॉबर्ट ने नींदरलैंड के गांव वूरथुइजन में स्थित द डाल्टन्स रेस्टोरेंट के मैन्यू में शामिल किया था।

    तरीका

    इस तरह से बनाया जाता है दुनिया का सबसे महंगा हैमबर्गर

    शेफ ने इस हैमबर्गर का नाम 'द गोल्डन बॉय' रखा है और इसकी इतनी कीमत होने का कारण इसे बनाने के लिए इस्तेमाल की गई उच्च गुणवत्तापूर्ण सामग्रियां हैं।

    गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शेफ ने बताया कि हैमबर्गर के बन को बनाने के लिए डोम पेरिग्नन शैंपेन का इस्तेमाल किया जाता है, फिर उसे सोने की पत्ती से कवर किया जाता है। इसके बाद इसमें बीफ टिक्की, किंग क्रैब, कैवियार और प्याज डाले जाते हैं।

    जानकारी

    कोविड-19 महामारी के दौरान शेफ को हैमबर्गर बनाने का आया था विचार

    शेफ रॉबर्ट को यह हैमबर्गर बनाने का विचार कोविड-19 महामारी के दौरान उस समय आया, जब उनके रेस्टोरेंट को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

    इसके बाद वह टेकअवे परोस रहे थे। एक रात वह एक नए प्रबंधक को प्रशिक्षित करने में मदद करने के लिए वहां गए थे कि उनकी नजर सबसे महंगे हैमबर्गर के बारे में एक फेसबुक पोस्ट पर पड़ी।

    इसके बाद उन्होंने गिनीज रिकॉर्ड स्थापित करने की ठानी।

    बयान

    रिकॉर्ड बनाने का उद्देश्य नीदरलैंड में गरीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाना था- रॉबर्ट 

    रॉबर्ट ने एक ऐसा मानक आकार का हैमबर्गर बनाने का प्रयास किया, जो न केवल महंगा हो, बल्कि स्वाद में भी समृद्ध हो।

    शेफ ने बताया कि हैमबर्गर बनाना आसान नहीं था क्योंकि उच्च गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का इस्तेमाल करने के साथ इसे स्वादिष्ट भी बनाना था।

    उन्होंने आगे कहा, "हैमबर्गर बनाना न केवल गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड के खिताब का धारक बनना था, बल्कि नीदरलैंड में गरीबी के बारे में जागरूकता भी बढ़ाना था।"

    दान

    शेफ ने अपने पहले हैमबर्गर के पैसे किए दान

    गिनीज बुक के मुताबिक, शेफ ने अपने पहले गोल्डन बॉय हैमबर्गर की पूरी कीमत एक स्थानीय फूडबैंक को दान कर दी थी। इस पैसे का इस्तेमाल उन परिवारों के लिए 1,000 खाद्य पैकेज बनाने में किया गया, जिन्हें मदद की जरूरत थी।

    यहीं नहीं दुनिया के सबसे महंगे अनानास रूबीग्लो की कीमत 395.99 डॉलर (33,083 रुपये) है। इस फल को उगाने में अमेरिकी खाद्य कंपनी डेल मोंटे को लगभग 15 साल का शोध करना पड़ा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नीदरलैंड
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    नीदरलैंड

    नीदरलैंड ने जर्मनी से खेला रोमांचक ड्रॉ, नेशंस लीग से बाहर हुआ वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस फुटबॉल समाचार
    अफगानिस्तान से धीमे निकासी अभियान के कारण नीदरलैंड की विदेश मंत्री ने इस्तीफा दिया अफगानिस्तान
    इस इलेक्ट्रिक कार को नहीं पड़ेगी कई महीनों तक चार्ज करने की जरूरत इलेक्ट्रिक वाहन
    'अच्छी नींद' के लिए दुनिया का सबसे महंगा तकिया, कीमत लगभग 45 लाख रुपये अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    दुनिया की 5 सबसे विचित्र चाय, जिनके बारे में सुनकर हो जाएंगे हैरान  अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस
    न्यूजीलैंड: नीलामी में 23 लाख से ज्यादा रुपये में बिका पक्षी का एक पंख न्यूजीलैंड
    जापानी कंपनी के रोबोट ने 0.305 सेकंड में हल किया रूबिक क्यूब, बना विश्व रिकॉर्ड जापान
    कोटा: जेल के कैदी चलाते हैं पेट्रोल पंप, 8-10 लाख रुपये होती है रोजाना की कमाई राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025