NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: ये है दुनिया का सबसे महंगा अनानास, जानिए इसकी कीमत और खासियत
    अगली खबर
    अमेरिका: ये है दुनिया का सबसे महंगा अनानास, जानिए इसकी कीमत और खासियत
    33,000 रुपये का एक अनानास (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    अमेरिका: ये है दुनिया का सबसे महंगा अनानास, जानिए इसकी कीमत और खासियत

    लेखन अंजली
    Jun 14, 2024
    05:41 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में हर फल कई किस्में मौजूद हैं, जिनमें हर एक का आकार, रंग और स्वाद अलग-अलग होता है। इनके अनुसार इनकी कीमतों में भी अंतर होता है।

    आप सोच रहे होंगे यह अंतर 100 से 200 रुपये का हो सकता है, लेकिन आपको बता दें कि अनानास (पाइनेपल) की एक किस्म ऐसी है, जिसकी कीमत हजारों में है। इस किस्म का नाम रूबीग्लो है।

    आइए आज आपको इस अनानास की खासियत बताते हैं।

    खासियत

    इस अनानास का रंग है अन्य से अलग

    अमेरिका के कैलिफोर्निया में वर्नोन में एक स्टोर मेलिसा प्रोड्यूस द्वारा रूबीग्लो अनानास 395.99 डॉलर (33,083 रुपये) में बेचा जा रहा है।

    इस अनानास का गूदा पीले रंग का है, जबकि खोल लाल होता है। इस फल को उगाने में अमेरिकी खाद्य कंपनी डेल मोंटे को लगभग 15 साल का शोध करना पड़ा।

    कोस्टा रिका में उगाया जाने वाला यह फल इस साल की शुरूआत में पहली बार चीन में उपलब्ध कराया गया था।

    कीमत

    रूबीग्लो अनानास इतना महंगा क्यों है? 

    डेल मोंटे की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इस साल दुनियाभर में केवल 5,000 रूबीग्लो अनानास ही बेचने के लिए उपलब्ध होगें और अगले साल 3,000 रूबीग्लो अनानास। यह सीमित आपूर्ति ही है, जो इसकी कीमत को बढ़ाती है।

    हालांकि, अमेरिका बाजारों में लाया गया यह अनानास खरीदना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है क्योंकि यहां मुद्रास्फीति और बेरोजगारी के तले अधिकतर लोग दबे हैं।

    KTLA के मुताबिक, रूबीग्लो की कीमत कैलिफोर्निया में किराने के सामान से ज्यादा है।

    किस्में

    अनानास की अन्य किस्में 

    डेल मोंटे कई वर्षों से विभिन्न प्रकार के अनानास के साथ प्रयोग कर रहे हैं।

    साल 2020 में कंपनी ने 'पिंकग्लो अनानास' लॉन्च किया था, जिसका गूदा गुलाबी रंग का होता है।

    शुरूआत में इस अनानास की कीमत 50 डॉलर (लगभग 4 हजार रुपये) थी, लेकिन अब यह 8 से 29 डॉलर (668 से 2,243 रुपये) में अमेरिका के बाजारों में उपलब्ध है।

    इसके अतिरिक्त डेल मोंटे ने 'हनीग्लो अनानास' भी लॉन्च किया हुआ है।

    अन्य फल

    अमेरिकी बाजारों में आने वाले अन्य प्रीमियम फल

    रूबीग्लो और पिंकग्लो अनानास से 3 दशक पहले अमेरिकी बाजार में हनीक्रिस्प सेब आया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ।

    CNN की रिपोर्ट के अनुसार, हनीक्रिस्प सेब की ऊंची कीमतों के बावजूद इसकी मिठास ने उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित किया।

    इसके अतिरिक्त साल 2011 में कॉटन कैंडी अंगूर भी आए थे, जो आज भी लोकप्रिय हैं। साथ ही जापानी स्ट्रॉबेरी भी उपभोक्ताओं का पसंदीदा फल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    अमेरिका

    अमेरिकन पॉप स्टार के गिटार को किया जा रहा नीलाम, अनुमानित कीमत है 5 करोड़ रुपये अजब-गजब खबरें
    फिलिस्तीनी शहर राफा पर हमले को लेकर अमेरिका-इजरायल में तनातनी, अमेरिका ने हथियारों की आपूर्ति रोकी इजरायल
    अमेरिका: फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने मिर्च स्प्रे किया इजरायल-हमास युद्ध
    पन्नू हत्याकांड: रूस बोला- अमेरिका के पास सबूत नहीं, भारत के चुनाव बाधित करना चाहता है रूस समाचार

    अजब-गजब खबरें

    ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सड़क से लेकर क्लब तक नंगे पैर घूमते हैं लोग, जानें कारण   ऑस्ट्रेलिया
    जापान: दुनिया का सबसे उम्रदराज दंत चिकित्सक है यह व्यक्ति, उम्र है 99 साल जापान
    इंडोनेशिया में जन्मे आपस में कमर से जुड़े बच्चे, 4 हाथ और 3 पैर इंडोनेशिया
    जूते के डब्बे में मिला दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल होने वाला कबूतर का पैराशूट इंग्लैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025