NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ब्राजील: 19 वर्षीय युवती ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, लेकिन दोनों के पिता अलग-अलग
    अगली खबर
    ब्राजील: 19 वर्षीय युवती ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, लेकिन दोनों के पिता अलग-अलग
    ब्राजील में जुड़वां बच्चों के अलग-अलग पिता होने का मामला सामने आया

    ब्राजील: 19 वर्षीय युवती ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, लेकिन दोनों के पिता अलग-अलग

    लेखन गौसिया
    Jan 17, 2023
    07:37 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में बहुत सी घटनाएं होती हैं, जिनके बारे में जानकर अक्सर हम सोचते है कि ऐसा कैसे हो सकता है!

    इसी कड़ी में ब्राजील से एक बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन DNA टेस्ट करवाने पर पता चला कि जुड़वां बच्चों के पिता अलग-अलग हैं।

    इस पर डॉक्टर्स ने बताया कि यह बेहद दुर्लभ है और दुनिया में इस तरह के लगभग 20 मामलों की ही पुष्टि हुई है।

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील के गोइआस में मिनरियोस की रहने वाली 19 वर्षीय अज्ञात युवती ने 2021 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

    बच्चों के पहले जन्मदिन के बाद युवती ने बच्चों के पिता की पहचान कंफर्म करने के लिए DNA टेस्ट करवाने के बारे में सोचा।

    इसके लिए युवती ने उस पुरुष का DNA टेस्ट करवाया, जिसे वह बच्चों का पिता समझती थी। हालांकि, टेस्ट में केवल एक बच्चे का ही DNA उस पुरुष के साथ मैच किया।

    कारण

    युवती ने एक दिन में दो पुरुषों के साथ बनाए थे संबंध

    DNA टेस्ट के नतीजे से हैरान युवती ने अपने रिलेशनशिप के बारे में सोचा तो उसे याद आया कि उसने एक दिन में दो पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

    इसके बाद युवती ने DNA टेस्ट के लिए दूसरे पुरुष को बुलवाया, जिसका DNA दूसरे बच्चे से मैच हो गया।

    स्थानीय मीडिया से बात करते हुए युवती ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि ऐसा हो सकता है और बच्चों की शक्ल एक जैसी ही दिखती है।

    बयान

    डॉक्टर ने मामले पर क्या कहा?

    युवती के डॉक्टर टुलियो जॉर्ज फ्रांको ने इस मामले को हेट्रोपेरेंटल सुपरफेकुंडेशन बताया है, जो बेहद दुर्लभ है।

    डॉक्टर ने कहा, "इस दुर्लभ मामले को हेट्रोपेरेंटल सुपरफेकुंडेशन कहते हैं। इस स्थिति में महिला के शरीर में मौजूद अंडे दो अलग-अलग पुरुषों के स्पर्म के जरिए फर्टिलाइज हो जाते हैं। इस वजह से दोनों बच्चों में मां के जीन्स एक जैसे होते हैं, लेकिन पिता का जेनेटिक मटेरियल अलग रहता है। साथ ही दोनों बच्चों के प्लेसेंटा भी अलग होते हैं।"

    बयान

    जानवरों में आम होती है यह प्रक्रिया

    डॉक्टर ने बताया, "दुनिया में अब तक ऐसे सिर्फ 20 मामले ही आए हैं। ऐसा ज्यादातर गाय, बिल्ली और कुत्तों जैसे जानवरों में होता है। इसका इस्तेमाल जानबूझकर कई बच्चे पैदा करने की संभावना बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन इंसानों में इसकी कोई जरूरत नहीं होती।"

    उन्होंने कहा कि यह दुर्लभ घटना तब हो सकती है, जब स्पर्म कुछ दिनों के लिए महिलाओं के अंदर जीवित रहे या महिला एक बार में दो अंडों का उत्पादन करे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्राजील
    DNA
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल
    IPL 2025: हरप्रीत बरार ने RR के खिलाफ की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025

    ब्राजील

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 14,264 नए मरीज, सक्रिय मामलों में लगातार चौथे दिन इजाफा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों का किया जाएगा RT-PCR टेस्ट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 10,584 नए मरीज, पांच दिन बाद घटे सक्रिय मामले भारत की खबरें
    दुनियाभर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स क्यों सामने आ रहे हैं? इंग्लैंड

    DNA

    गलत आरोप में 39 साल जेल काटने वाले व्यक्ति को मिला 150 करोड़ रुपये का मुआवजा दुनिया
    बगदादी को मारने से पहले उसके अंडरवियर से किया गया था DNA टेस्ट- रिपोर्ट रूस समाचार
    पर्यटक को खा गई शार्क, पेट में मिली शादी की अंगूठी के जरिए हुई पहचान फ्रांस
    पुलिस के 'कफन' में अंतिम यात्रा; पांच सालों में उत्तर भारत में मिले 26,000 अज्ञात शव राजस्थान पुलिस

    अजब-गजब खबरें

    चीन: 4 वर्षीय बच्ची ने निगल लिए 61 मैग्नेटिक बीड्स, रिपोर्ट देखकर बेहोश हो गए पेरेंट्स चीन समाचार
    उत्तर प्रदेश: पहले फोटो खिंचवाने को लेकर दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के बीच मारपीट, दो अस्पताल में उत्तर प्रदेश
    मथुरा: हत्या के लिए जेल गया था पति, दूसरे शख्स के साथ रहती मिली महिला उत्तर प्रदेश
    अमेरिका: दुनिया की सबसे पुरानी जींस 94 लाख रुपये में बिकी, डूबे जहाज में थी मिली अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025